टॉप न्यूज़

GST Raid on Heavy Transport Company in Bhilai & Balodabazar


दुर्ग-भिलाई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

करीब 1,500 ट्रकों का संचालन करने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू की फैक्ट्री और ऑफिस पर सोमवार को स्टेट GST की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। टीम ने भिलाई स्थित हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के ऑफिस और गोदाम में दस्तावेज खंगाले। इसके अलावा बलौदाबाजार स्थित कंपनी के यार्ड में भी दबिश दी।

GST अधिकारियों ने कंपनी के कारोबारी रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की। टीम कई घंटों तक अलग-अलग ठिकानों पर मौजूद रही। हालांकि, देर रात तक विभाग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कार्रवाई किस मामले या गड़बड़ी की सूचना के आधार पर की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की वजह और सामने आए तथ्यों की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू के भिलाई हथखोज स्थित हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सोमवार को स्टेट जीएसटी की टीम पहुंची थी।

इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू के भिलाई हथखोज स्थित हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सोमवार को स्टेट जीएसटी की टीम पहुंची थी।

BSP में HTC की 60 से 70 गाड़ियां चलती हैं

HTC के कारोबार का एक बड़ा हिस्सा भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से भी जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की करीब 60 से 70 गाड़ियां BSP में परिवहन के काम में लगी हैं। ये वाहन प्लांट के अंदर लोडिंग के लिए जाते हैं।

ऐसे में GST टीम की जांच में कंपनी के परिवहन कारोबार से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। कंपनी का कारोबार कई स्थानों पर संचालित होता है। इसी वजह से GST टीम ने भिलाई के साथ बलौदाबाजार स्थित यार्ड में भी दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच की।

कंपनी के मालिक और डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू की फाइल फोटो।

कंपनी के मालिक और डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू की फाइल फोटो।

जानिए कौन हैं इंद्रजीत सिंह ?

इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू भिलाई के प्रमुख ट्रांसपोर्ट कारोबारियों में शामिल हैं। वे हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के डायरेक्टर हैं और करीब 1,500 ट्रकों के संचालन से जुड़े हैं। ट्रांसपोर्ट कारोबार के अलावा वे अलग-अलग सामाजिक और खेल संगठनों से भी जुड़े हुए हैं।

वे एसबीएस हॉस्पिटल भिलाई के डायरेक्टर, भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष, सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष और न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा उनके राजनीति में आने की भी चर्चा है। आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की भी अटकलें हैं।

विभाग की रिपोर्ट का इंतजार

स्टेट GST की कार्रवाई के बाद अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है। टीम ने किन दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की, क्या कोई रिकॉर्ड जब्त किया गया और क्या टैक्स से जुड़ी कोई गड़बड़ी सामने आई है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे। फिलहाल विभाग ने आधिकारिक तौर पर किसी टैक्स चोरी या अनियमितता की पुष्टि नहीं की है।

………………….

रेड से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

शराब घोटाला, रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की रेड: रायपुर-धमतरी में कार्रवाई, धरने पर बैठे कांग्रेसी, दुर्ग में रिद्धि-सिद्धि बिल्डर्स के घर दबिश

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में ED की रेड पड़ी है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी में सुबह ED के अफसरों ने दबिश दी। अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की गई।रायपुर में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास और धमतरी में सिहावा रोड स्थित उनके घर पर 9 घंटे तक कार्रवाई चली। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button