*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 2 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से तेजी से बन रहा है तूबा एनिकट, किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 2 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से तेजी से बन रहा है तूबा एनिकट, किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा*

*फरसाबहार क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा, 25 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा पानी*
जशपुरनगर। जिले के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में दर्जनों एनिकट योजना के तहत करोड़ों रुपए की स्वीकृति मिली है,इस कड़ी में फरसाबहार तहसील क्षेत्र के तूबा एनीकट योजना के लिए 2 करोड़ 67 लाख रुपये लागत से निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। एनीकट के निर्माण से किसानों को खेती के लिए पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।

जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र के ग्राम तूबा में एनीकट का निर्माण से लगभग 25 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। इस योजना का लाभ तूबा सहित कदइबहार, छिरोटोला और जमझोर गांवों के सैकड़ों किसानों को मिलेगा।
*खेती-किसानी को मिलेगा सीधा लाभ*

एनीकट निर्माण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होगी। इससे किसानों को खेती के दौरान होने वाली पानी की समस्या से राहत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर सिंचाई सुविधा मजबूत होने से कृषि उत्पादन बढ़ाने की संभावनाएं भी विकसित होंगी।
*तूबा एनिकट जून 2027 तक निर्माण पूरा करने का रखा गया है लक्ष्य*
विभागीय जानकारी के अनुसार, तूबा एनीकट निर्माण कार्य को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा।तूबा एनीकट योजना की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाने से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है,वहीं क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।




