Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chain snatching and purse snatched from woman in Manendragarh | मनेन्द्रगढ़ में महिला से चेन स्नेचिंग, पर्स लूटा: बदमाशों ने गांधी चौक पर दिया वारदात को अंजाम, 24 घंटे बाद भी आरोपी फरार – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

Chain snatching and purse snatched from woman in Manendragarh | मनेन्द्रगढ़ में महिला से चेन स्नेचिंग, पर्स लूटा: बदमाशों ने गांधी चौक पर दिया वारदात को अंजाम, 24 घंटे बाद भी आरोपी फरार – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
552bd53c 12e7 43cd adad 6e281bdaf1cd 1761666550849
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के गांधी चौक पर कल देर शाम एक महिला से चेन स्नेचिंग और पर्स लूट की घटना हुई। अज्ञात दो बाइक सवारों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

.

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन मनेन्द्रगढ़ निवासी दीप्ति अग्रवाल (पति विजय अग्रवाल) अपनी पोती और बच्ची के साथ अपने पति की जनरल स्टोर की दुकान से सोने की खरीदारी के लिए ज्वैलर्स की दुकान जा रही थीं। गांधी चौक के पास एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका।

fae3f444 1598 479a a8ae 0344e880710a 1761666550852

चेन और पर्स छीनकर फरार हुए बदमाश

पीछे बैठे युवक ने दीप्ति अग्रवाल के गले से सोने की चेन खींच ली। महिला ने तुरंत चेन पकड़ ली, जिससे वह टूटकर नीचे गिर गई। जैसे ही महिला चेन उठाने के लिए झुकी, आरोपी ने उनका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। महिला के अनुसार, पर्स में पैंसठ हजार रुपये नकद थे।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के हृदय स्थल पर हुई इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।

शहर में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चौक-चौराहों पर लगाए गए शासकीय सीसीटीवी कैमरे कई वर्षों से बंद पड़े हैं। रखरखाव के अभाव में ये कैमरे निष्क्रिय हो गए हैं।

4290fbec a593 468e 96ed 313a36fa5a6e 1761666550850

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

इन कैमरों के बंद होने के कारण पुलिस को आपराधिक मामलों को सुलझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद पुलिस को दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में समय लगता है, जिससे अपराधी शहर से भाग निकलने में सफल हो जाते हैं। प्रशासन द्वारा इन कैमरों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

इस मामले में सिटी कोतवाली प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि शहर के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित महिला का मोबाइल आरोपियों ने फेंक दिया था, जिसे बरामद कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कुएं से निकलते ही ग्रामीणों की तरफ दौड़ा तेंदुआ,VIDEO:जान बचाने तालाब में कूदे लोग, बिना ट्रेंकुलाइज किए रेस्क्यू, 20 गांवों में धारा 163 लागू

May 9, 2026

पुलिया निर्माण धीमा होने से आवागमन प्रभावित

May 9, 2026

20 साल में चौथी बार शनिवार को शनि जयंती, कई शुभ संयोग बने

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069819
Views Today : 22
Views Last 7 days : 306
Views Last 30 days : 3567
Total views : 90865
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.