Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, 4 अक्टूबर तक प्रदेश के इन इलाकों में होगी बारिश
Breaking News

CG Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, 4 अक्टूबर तक प्रदेश के इन इलाकों में होगी बारिश

By adminOctober 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
01 10 2025 cg weather 17 08
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तंत्र का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग की ओर से अनुमान जताया जा रहा है कि बुधवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम भारिश होने की संभावना है। वहीं आने वाले 4 अक्टूबर तक मौसम की स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है।

Publish Date: Wed, 01 Oct 2025 08:10:10 AM (IST)

Updated Date: Wed, 01 Oct 2025 08:14:12 AM (IST)

CG Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, 4 अक्टूबर तक प्रदेश के इन इलाकों में होगी बारिश
अगले 4 दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना

नईदुनिया, प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में एक बार फिर बदलते मौसम का असर साफ नजर आ रहा है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई है। पिछले दिनों रायपुर-बिलासपुर के क्षेत्र में बढ़ी गर्मी के बाद इस बारिश से लोगों को राहत मिली है।

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तंत्र का असर प्रदेश में दिखाई दे रहा है। आने वाले 24 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि एक से चार अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नारायणपुर, बस्तर, कुकदूर, केशकाल और कांकेर में दो-दो सेमी बारिश हुई। जबकि पिथौरा, चारामा, बेलतरा और भानपुरी में एक-एक सेमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

मौसम विभाग की माने, तो बुधवार को रायपुर में शहर में भी दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार शाम को तेज फुहारों के साथ कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। अचानक हुई इस बरसात से लोग जहां खुश नजर आए। वहीं आफिस से घर लौट रहे वाहन चालकों को पानी और जाम से जूझना पड़ा।

तापमान और आर्द्रता

रायपुर में अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 82 और शाम को 66 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़ें- Bastar Dussehra 2025 से पहले खास रस्म: नगर कोतवाल की अनुमति से शुरू होती है देवी दंतेश्वरी की पालकी यात्रा, शक्तिपीठ की अनूठी परंपरा

बना हुआ है सिस्टम

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा गुजरात, मध्य प्रदेश और झांसी होते हुए हिमालयी क्षेत्रों तक पहुंच रही है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तंत्र अगले 12 घंटों में निम्न दबाव का क्षेत्र तैयार करेगा, जिसके असर से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोंडागांव में कृषि सामग्री की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त:छापेमारी में 1060 बोरी यूरिया जब्त, जांच में मिली गड़बड़ियां

April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में अवैध-खनन पर अब ड्रोन से निगरानी:3D मैपिंग से पकड़ेंगे ओवर-माइनिंग, 10 रूट्स पर लगेगा ई-चेक गेट सिस्टम;खनिज सचिव बोले-जल्द लागू होगी व्यवस्था

April 19, 2026

भाजपा युवा मोर्चा रायपुर शहर की नई कार्यकारिणी घोषित:शुभांकर बने उपाध्यक्ष, आयुष को बनाया गया सह मीडिया प्रभारी, युवाओं को जोड़ने पर रहेगा फोकस

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067909
Views Today : 81
Views Last 7 days : 1013
Views Last 30 days : 4099
Total views : 88846
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.