Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: प्रदेश में अब गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड; आने वाले दिनों में शुष्क रहेगा मौसम
Breaking News

CG Weather Update: प्रदेश में अब गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड; आने वाले दिनों में शुष्क रहेगा मौसम

By adminNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
03 11 2025 cg weather 3 11 2025113 83453
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर: चक्रवात मोंथा के कमजोर पड़ने के बाद प्रदेश में अब बारिश की गतिविधियां थम गई हैं। कुछ स्थानों पर हल्की फुहारों को छोड़कर मौसम शुष्क होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है। इससे ठंड में हल्की बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार अब समुद्र से आने वाली नम हवाओं का असर खत्म हो रहा है और उत्तर-पूर्व दिशा से आने वाली शुष्क हवाएं सक्रिय हो रही हैं। यही वजह है कि अब राज्य में रातें ठंडी और दिन सुखद होने लगे हैं।

राजधानी में रहा सामान्य मौसम

रविवार को पूरे दिन राजधानी रायपुर में मौसम सामान्य रहा। आसमान में हल्के बादल जरूर छाए रहे, लेकिन बारिश जैसी कोई स्थिति नहीं बनी। राज्योत्सव सहित प्रदेश के अन्य आयोजनों में भी मौसम ने कहीं बाधा नहीं डाली।

बिलासपुर संभाग का हाल

चक्रवात मोंथा के असर से मुक्त हुए आसमान ने रविवार को एक बार फिर सर्दी की दस्तक सुना दी। रात का तापमान 1.7 डिग्री गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस तक आ गया, जबकि पेंड्रारोड में पारा 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह धूप खिली रही, दोपहर में हल्के बादल जरूर आए, लेकिन शाम ढलते ही ठंड महसूस होने लगी।

एक सप्ताह बाद बिलासपुर का आसमान पूरी तरह साफ नजर आया। रविवार सुबह हल्की ठंड के साथ लोगों ने दिन की शुरुआत की। दिन चढ़ने के साथ धूप निकली, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि शाम होते-होते हवा में ठंडक घुलने लगी और तापमान में गिरावट महसूस की गई।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा। रविवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 1.7 डिग्री कम रहा। वहीं, पेंड्रारोड का तापमान 17.2 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि अब सर्द हवाएं मैदानों की ओर बढ़ने लगी हैं।

पेंड्रारोड में बढ़ी ठिठुरन

बिलासपुर अंचल का पेंड्रारोड क्षेत्र ठंड का शुरुआती केंद्र बन गया है। यहां रविवार को तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ी हवाएं धीरे-धीरे मैदानों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। सुबह और शाम के समय लोगों ने ऊनी वस्त्र पहनना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले सप्ताह तक तापमान में और गिरावट संभव है।

अगले सप्ताह रहेगा शुष्क मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले सप्ताहभर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के किसी भी हिस्से के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

इधर, तापमान में गिरावट के साथ ही शहर के बाजारों में सर्दी का असर नजर आने लगा है। रेडीमेड दुकानों और ऊनी वस्त्रों की बिक्री में तेजी आई है। लोग अब रात में हल्के कंबल और गरम कपड़ों का उपयोग शुरू कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के इन 6 जिलों की 18 रेत खदानों की ई-नीलामी शुरू, 7 से 13 नवंबर तक खुलेंगे टेंडर

ठंड से सेहत पर असर

बढ़ती ठंड के बीच मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शिशु रोग विशेषज्ञ डा.श्रीकांत गिरि का कहना है कि तापमान में अचानक गिरावट से सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मामले बढ़ सकते हैं। विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और बच्चों को गर्म कपड़े पहनने, गुनगुना पानी पीने और रात में खुली हवा से बचने की सलाह दी है। अदरक, तुलसी और सूप जैसी चीजों का सेवन लाभदायक रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सामाजिक सद्भाव बैठक 9 मई को ग्राम कंवर में

May 7, 2026

निर्माण कार्य के लिए 9.98 लाख की मंजूरी

May 7, 2026

केबीसी स्टाइल मेंटल मैथ्स चैलेंज में छात्रों ने दिखाई तेज दिमागी क्षमता

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069715
Views Today : 18
Views Last 7 days : 571
Views Last 30 days : 3696
Total views : 90759
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.