Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Crime: साथ चलने से इनकार करने पर भाइयों पर चाकू से हमला, एक भाई की मौत; दूसरा गंभीर
Breaking News

CG Crime: साथ चलने से इनकार करने पर भाइयों पर चाकू से हमला, एक भाई की मौत; दूसरा गंभीर

By adminNovember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
03 11 2025 raipur murder news
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में रविवार रात एक और चाकूबाजी की वारदात हुई है। जिसमें एक भाई की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है। आरोपी ने साथ चलने से मना करने पर भाइयों के साथ विवाद किया और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

By Deepak Shukla

Publish Date: Mon, 03 Nov 2025 10:29:03 AM (IST)

Updated Date: Mon, 03 Nov 2025 10:29:53 AM (IST)

CG Crime: साथ चलने से इनकार करने पर भाइयों पर चाकू से हमला, एक भाई की मौत; दूसरा गंभीर
हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी और हत्या जैसे अपराध बढ़ते जा रहे हैं। रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में रविवार रात एक और चाकूबाजी की वारदात हुई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में राह चलते दो सगे भाइयों पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बड़े भाई विवेक तांडी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि छोटा भाई सुमीत तांडी घायल है और उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी कृष्णा देवार उर्फ तोडू ने दोनों भाइयों को जानता था। आरोपी ने दोनों भाइयों से बाइक पर बैठकर कहीं चलने के लिए कहा। दोनों भाई उस वक्त घर जा रहे थे, इसलिए उन्होंने जाने से इनकार कर दिया, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी ने गुस्से में चाकू निकालकर विवेक तांडी पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विवेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुमित टांडी अपने भाई विवेक टांडी के साथ बाजार चौक तरफ जा रहे थे। जैसे ही सामुदायिक भवन के पास पहुंचे थे, उसी समय मोहल्ले का रहने वाले कृष्णा देवार आया और अपने साथ कही जाने को जिद करने लगा। प्रार्थी और उसके भाई ने जाने से मना किया, तो आरोपी मां-बहन की गली देने लगा और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सुमित टांडी घंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि विवेक टांडी की मौत हो गई है।

खम्हारडीह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कृष्णा देवार उर्फ तोडू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

वहीं इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए विरोध जताया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए शाम की फ्लाइट शुरू, पहले ही दिन 80% बुकिंग पूरी; किराया आसमान पर

May 7, 2026

बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बवाल, चार घंटे नहीं पहुंचे डॉक्टर; मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

May 7, 2026

‘मौसेरी बहन से शादी हिंदू मैरिज एक्ट में अवैध…’, CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- कोई भी प्रथा कानून से ऊपर नहीं

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069707
Views Today : 10
Views Last 7 days : 563
Views Last 30 days : 3688
Total views : 90751
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.