Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Crime: शराब दुकान बंद होने पर गार्ड से विवाद, रॉड से पीटकर ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

CG Crime: शराब दुकान बंद होने पर गार्ड से विवाद, रॉड से पीटकर ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

By adminOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
11 10 2025 raipur murder crime 20251011 104459
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शराब नहीं देने पर भट्टी के गार्ड की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी रात को भट्टी में शराब लेने पहुंचा। जहां गार्ड से उसका विवाद हो गया। आरोपी उस वक्त चला गया, बाद में रॉड लेकर आया और हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By Deepak Shukla

Publish Date: Sat, 11 Oct 2025 10:41:24 AM (IST)

Updated Date: Sat, 11 Oct 2025 10:46:58 AM (IST)

CG Crime: शराब दुकान बंद होने पर गार्ड से विवाद, रॉड से पीटकर ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार
शराब दुकान के गार्ड की हत्या

HighLights

  1. रायपुर में शराब दुकान गार्ड की हत्या
  2. आरोपी ने रॉड से पीटकर ले ली जान
  3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में शुक्रवार आधी रात युवक की हत्या का मामला सामने आया है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित सरकारी शराब भट्‌टी में काम करने वाले गार्ड की एक युवक ने रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान भींगराज बघेल (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो खुद भी एक निजी गार्ड की नौकरी करता है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात आरोपी शराब खरीदने के लिए खम्हारडीह स्थित सरकारी शराब भट्टी पहुंचा था। उस समय दुकान बंद हो चुकी थी। ड्यूटी पर तैनात गार्ड संदीप पटेल (35 वर्ष) ने आरोपी को बताया कि अब दुकान बंद है और शराब नहीं दी जा सकती। इस पर आरोपी ने विवाद शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वह वहां से चला गया, लेकिन रात करीब 11 बजे के बाद वह दोबारा लौटा।

बताया जा रहा है कि आरोपी करीब 11:30 बजे अपने साथ लोहे की रॉड लेकर शराब भट्टी पहुंचा और गार्ड संदीप पटेल पर अचानक हमला कर दिया। उसने गार्ड के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए खुशखबरी… 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी सरकार, सप्ताहभर में होगा भुगतान

मृतक संदीप पटेल ग्राम सुंदरी, थाना पलारी, जिला बलौदा बाजार का निवासी था और रायपुर के मोवा पंडरी इलाके में रहता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खम्हारडीह थाना पुलिस ने आरोपी भींगराज बघेल को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

युवती को ब्लैकमेल करने वाले मामले में तीसरी गिरफ्तारी:जांजगीर-चांपा में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, 70 हजार मांगे थे

June 18, 2026

लोरमी जंगल में नर तेंदुए का शव मिला:गले पर चोट के निशान, दो तेंदुओं के संघर्ष की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

June 18, 2026

कोरबा में पीएनसी अधिकारी पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप:'जमीन में गाड़ देने' और 'जान से मारने' जैसी धमकियां दीं,कार्रवाई न होने पर चक्काजाम

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074599
Views Today : 59
Views Last 7 days : 5583
Views Last 30 days : 9823
Total views : 102629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.