Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG में खरीफ 2026 के लिए खाद वितरण नीति जारी, किसानों को अब ऐसे मिलेगी खाद
Breaking News

CG में खरीफ 2026 के लिए खाद वितरण नीति जारी, किसानों को अब ऐसे मिलेगी खाद

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
22 05 2026 cg fertilizer distribution system
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पश्चिम एशिया संकट के कारण खाद आयात प्रभावित होने पर कृषि विभाग ने नई खाद वितरण व्यवस्था लागू की है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 22 May 2026 11:19:34 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 11:19:34 AM (IST)

CG में खरीफ 2026 के लिए खाद वितरण नीति जारी, किसानों को अब ऐसे मिलेगी खाद
छत्तीसगढ़ में खाद संकट के बीच कृषि विभाग की नई व्यवस्था (AI Generated Image)

HighLights

  1. अब लघु किसानों को यूरिया दो किस्तों में मिलेगा
  2. बड़े किसानों को 3 चरणों में यूरिया वितरित किया जाएगा
  3. नैनो और जैविक खाद उपयोग को बढ़ावा मिलेगा

राज्य ब्यूरो, रायपुर। पश्चिम एशिया संकट के कारण खाद आयात प्रभावित होने के बाद कृषि विभाग ने किसानों के लिए संतुलित खाद वितरण की नई व्यवस्था लागू की है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सीमांत, लघु और बड़े किसानों के लिए अलग-अलग वितरण प्रणाली तय की गई है।

सीमांत किसानों को एकमुश्त खाद

नई व्यवस्था के तहत 2.5 एकड़ तक भूमि रखने वाले सीमांत किसानों को एकमुश्त खाद उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, 2.5 से पांच एकड़ तक भूमि वाले लघु किसानों को यूरिया दो किस्तों में दिया जाएगा। दूसरी किस्त 20 दिनों बाद उपलब्ध होगी।

बड़े किसानों को तीन चरणों में मिलेगा यूरिया

पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले बड़े किसानों को यूरिया तीन किस्तों में वितरित किया जाएगा। प्रत्येक किस्त के बीच 20 दिनों का अंतर रखा गया है। विभाग ने खरीफ 2025 में वितरित यूरिया की 80 प्रतिशत और डीएपी की 60 प्रतिशत मात्रा ही खरीफ 2026 में देने का निर्णय लिया है।

नैनो और जैविक खाद को बढ़ावा

शेष खाद पारंपरिक यूरिया या नैनो यूरिया के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही जैविक खाद के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार खाद वितरण से खेती की लागत कम होगी और भूमि की उर्वरा शक्ति सुरक्षित रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत, बचाने उतरे भाई गंभीर; अवैध खनन के गड्ढे बने काल

May 23, 2026

छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का कहर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत अगले पांच दिन खतरनाक लू का अलर्ट

May 23, 2026

CG सुशासन तिहार में सीएम विष्णुदेव साय सख्त, खाद वितरण लापरवाही पर दो अधिकारी निलंबित; पेयजल व्यवस्था पर चेतावनी

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071610
Views Today : 29
Views Last 7 days : 2066
Views Last 30 days : 4637
Total views : 93971
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.