साथ ही पेयजल संकट, स्कूल परिणाम और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। …और पढ़ें

HighLights
- पेयजल संकट पर कलेक्टरों को सख्त चेतावनी दी गई
- ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित टैंकर जलापूर्ति सुनिश्चित करने निर्देश दिए
- PM आवास योजना समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया
राज्य ब्यूरो, रायपुर। सुशासन तिहार के दौरान गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रशासनिक मामलों में सख्त नजर आए। कोरिया जिले में खाद वितरण में लापरवाही की शिकायत मिलने पर उन्होंने सहायक आयुक्त एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह तथा खड़गंवा के जिल्दा समिति के प्रभारी शाखा प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी कोरिया कल्लु प्रसाद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
तीन जिलों का दौरा कर परखी व्यवस्थाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। दौरे के बाद चिरमिरी में तीनों जिलों के अधिकारियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक भी ली गई।
पेयजल संकट और शिक्षा व्यवस्था पर नाराजगी
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या और स्कूलों के परीक्षा परिणामों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
मुख्यमंत्री ने बरसात से पहले पेयजल स्रोतों की सफाई और क्लोरीनेशन कराने के निर्देश दिए। साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम और प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं में गड़बड़ी या हितग्राहियों की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
<
