Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत, बचाने उतरे भाई गंभीर; अवैध खनन के गड्ढे बने काल
Breaking News

गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत, बचाने उतरे भाई गंभीर; अवैध खनन के गड्ढे बने काल

By adminMay 23, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
22 05 2026 dubnesemout
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गर पालिका बोदरी क्षेत्र के बैराग तालाब में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहाँ प्रशासनिक अनदेखी और माफियाओं के अवैध खनन की कीम …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 22 May 2026 02:50:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 02:50:11 PM (IST)

बिलासपुर: गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत, बचाने उतरे भाई गंभीर; अवैध खनन के गड्ढे बने काल
हिमांशु की फाइल फोगहरे पानी में डूबने से युवक की मौत, बचाने उतरे भाई गंभीर। टो

HighLights

  1. अमसेना के कौशिक परिवार में पसरा मातम
  2. नए मकान की देखरेख करने आए बेटे की तालाब में मौत
  3. ग्रामीणों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

नईदुनिया न्यूज,चकरभाठा। नगर पालिका बोदरी क्षेत्र स्थित बैराग तालाब में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में बने गहरे गड्ढे में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के लिए पानी में उतरे उसके दो भाई भी गंभीर रूप से बीमार हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम अमसेना निवासी प्रभात कौशिक किसान हैं। वे बोदरी में नया मकान बनवा रहे हैं। इसकी देखरेख उनका बेटा हिमांशु कौशिक अपने बड़े भाई विशु उर्फ वैभव कौशिक और चचेरे भाई शिवांश कौशिक के साथ करता था। इसी के सिलसिले में हिमांशु अपने भाईयों के साथ बोदरी आया हुआ था। निर्माण कार्य की देखरेख के लिए तीनों युवक वहां ठहरे हुए थे। गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे तेज गर्मी के कारण तीनों भाई पास स्थित बैराग तालाब में नहाने चले गए।

डूबता देख दोनों भाई बचाने कूदे

नहाते समय हिमांशु को तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और वह अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख दोनों भाई उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़े, लेकिन वे भी गहरे पानी में फंस गए और काफी पानी निगल लिया। तालाब के पास मौजूद लोगों ने तत्काल तीनों को बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं वैभव और शिवांश का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत, बचाने उतरे भाई गंभीर।गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत, बचाने उतरे भाई गंभीर।

अवैध उत्खनन के चलते हो रहे हादसे ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले बैराग तालाब में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया गया था। खनन के कारण तालाब में कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को कई बार इसकी जानकारी दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। हिमांशु तीन भाइयों में मंझला था। ग्रामीणों और स्वजन ने प्रशासन से अवैध खनन कराने वालों पर सख्त कार्रवाई करने तथा तालाब की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

दर्दनाक हादसा: चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम अमसेना निवासी हिमांशु कौशिक (19 वर्ष) की बोदरी के बैराग तालाब में डूबने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने कूदे उसका बड़ा भाई वैभव और चचेरा भाई शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गए।

अवैध उत्खनन बना वजह: ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले बैराग तालाब में धड़ल्ले से अवैध खनन किया गया था। इस खुदाई के कारण तालाब के भीतर कई जानलेवा और गहरे गड्ढे बन गए हैं।

नहाते समय हुआ हादसा: तीनों भाई बोदरी में बन रहे अपने नए मकान की देखरेख के लिए आए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे तेज गर्मी से राहत पाने के लिए तीनों तालाब में नहाने उतरे और गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए।

प्रशासन के खिलाफ आक्रोश: ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में कई बार तालाब में हुए अवैध उत्खनन की शिकायत प्रशासन से की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण आज एक मासूम की जान चली गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

55 साल पुराना बिलासपुर गुड्स शेड बंद, अब उसलापुर से होगी माल बुकिंग; रेलवे ने जारी किया कोड

May 23, 2026

वाटर हार्वेस्टिंग नहीं कराने वाले भवनों पर होगी कार्रवाई, कटेंगे पानी के कनेक्शन

May 23, 2026

रेलवे की बेदखली कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की रोक बरकरार, कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दी अंतरिम राहत

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071622
Views Today : 45
Views Last 7 days : 2082
Views Last 30 days : 4653
Total views : 93987
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.