Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का कहर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत अगले पांच दिन खतरनाक लू का अलर्ट
Breaking News

छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का कहर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत अगले पांच दिन खतरनाक लू का अलर्ट

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
22 05 2026 cg weather update 22 may
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Weather Update: मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक लू (IMD Heatwave Alert) चलने और तापमान बढ़ने की चेतावनी जारी की है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 22 May 2026 09:32:43 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 09:32:43 AM (IST)

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का कहर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत अगले पांच दिन खतरनाक लू का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. रायपुर में दिन और रात दोनों गर्म
  2. अगले पांच दिनों तक लू का अलर्ट
  3. सूखी हवाओं से बढ़ रहा गर्मी का असर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में गर्मी अब खतरनाक स्तर की ओर बढ़ती नजर आ रही है। राजधानी रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ (CG Aaj Ka Mausam) के कई जिलों में तापमान लगातार सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को माना एयरपोर्ट प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा।

रायपुर शहर में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। यहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं दुर्ग में 44.2 और बिलासपुर में 44.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

रात में भी नहीं मिल रही राहत

प्रदेश में केवल दिन ही नहीं, बल्कि रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

अगले पांच दिनों तक लू की चेतावनी (IMD Heatwave Alert)

मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो हिस्सों में अगले पांच दिनों तक ग्रीष्म लहर यानी लू चलने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सूखी हवाओं और साफ आसमान के कारण गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

फिलहाल बारिश के आसार नहीं

प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। विभाग के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका सक्रिय होने के बावजूद प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

55 साल पुराना बिलासपुर गुड्स शेड बंद, अब उसलापुर से होगी माल बुकिंग; रेलवे ने जारी किया कोड

May 23, 2026

वाटर हार्वेस्टिंग नहीं कराने वाले भवनों पर होगी कार्रवाई, कटेंगे पानी के कनेक्शन

May 23, 2026

रेलवे की बेदखली कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की रोक बरकरार, कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दी अंतरिम राहत

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071617
Views Today : 39
Views Last 7 days : 2076
Views Last 30 days : 4647
Total views : 93981
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.