Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Car burns to ashes after hitting a tree, VIDEO | पेड़ से टकराते ही कार में लगी आग, VIDEO: सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में हादसा; बाल-बाल बचे 2 युवक – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Car burns to ashes after hitting a tree, VIDEO | पेड़ से टकराते ही कार में लगी आग, VIDEO: सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में हादसा; बाल-बाल बचे 2 युवक – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 52 1760062332
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक तेज रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में दूसरी कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार पूरी तरह से जल गई। हालांकि, उसमें सवार दो युवक ने बाहर निकल कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

.

रतनपुर-केंदा मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां सिल्ली मोड़ गहिला नाला के पास गुरुवार (9 अक्टूबर) रात करीब साढ़े 8 बजे सामने से तेज रफ्तार में दो गाड़ियां आने लगीं।

कार (क्रमांक सीजी 10 बीडी 1994) के ड्राइवर ने बचने की कोशिश की, लेकिन उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से में आग लग गई।

कार पूरी तरह से जल गई।

कार पूरी तरह से जल गई।

जलने के बाद की तस्वीर।

जलने के बाद की तस्वीर।

सुरक्षित बाहर निकल गए दो युवक

इस हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों ने दौड़कर कार सवार दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अगर समय रहते कार का गेट नहीं खुलता तो उसमें सवार दोनों युवकों के जिंदा जलने की आशंका थी।

दोस्त के साथ पोड़ी जा रहा था मोबाइल दुकान संचालक

कार सवार नेवसा निवासी सतीश कश्यप ट्रांसपोर्ट का काम करता है। वहीं, मुकेश कुमार कोरी (28) मोबाइल दुकान चलाता है। दोनों नेवसा से पोड़ी जा रहे थे। सिल्ली मोड़ स्थित गहलानाला के पास सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में उन्होंने अपनी कार को किनारे किया।

इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। जिसके बाद शार्ट सर्किट होने पर कार में आग लग गई। इस घटना की सूचना पर रतनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए रतनपुर-केंदा मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने वाहन को सड़क किनारे हटवाकर ट्रैफिक सामान्य किया और जांच शुरू कर दी है। कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा के छाता पाठ में चोरी:शादी में गए परिवार के सूने घर से लाखों के जेवर, नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी

April 26, 2026

अवैध शराब परिवहन करते आदतन अपराधी गिरफ्तार:मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहा था आरोपी, राजनांदगांव में लालबाग पुलिस ने की कार्रवाई

April 26, 2026

रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें: महापौर:टैंकर बढ़ाने पर भी जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068813
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1030
Views Last 30 days : 4186
Total views : 89795
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.