Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Car-bike collision, young man jumps 5 feet and falls Live Video | कार-बाइक की टक्कर, 5 फीट उछलकर गिरा युवक Live Video: कटघोरा मेन रोड पर 2 बार पलटी कार, स्पीड में बैलेंस बिगड़ा; 3 घायल – Chhattisgarh News
Breaking News

Car-bike collision, young man jumps 5 feet and falls Live Video | कार-बाइक की टक्कर, 5 फीट उछलकर गिरा युवक Live Video: कटघोरा मेन रोड पर 2 बार पलटी कार, स्पीड में बैलेंस बिगड़ा; 3 घायल – Chhattisgarh News

By adminSeptember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 12 3 1758865964
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कटघोरा में सड़क हाजसे का लाइव वीडियो।

कोरबा जिले के कटघोरा में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक 5 फीट उछलकर नीचे गिरा। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं है, उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किय

.

मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। वहीं, टक्कर मारने वाली कार भी 2 बार पलटते हुए दूर फेंका गई। इसमें कार सवार महिला-बच्चों को चोट आई है। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना आज सुबह (26 सितंबर) की है। बताया जा रहा है कार स्पीड में अनियंत्रित हो गई थी।

घटना में कार सवारों को भी चोट आई है।

घटना में कार सवारों को भी चोट आई है।

अलग-अलग दिशा में जा रहे थे दोनों

जानकारी के मुताबिक, कटघोरा के मुख्य मार्ग में सुबह 8 बजे की घटना है। कार (मारुति ऑल्टो के-10) सवार परिवार कोरबा का रहने वाला था। इसमें पति-पत्नी और 2 बच्चे सवार थे। वहीं, बाइक सवार युवक कटघोरा का रहने वाला था।

घायल सिम्स रेफर, बच्चों को भी आई चोट

पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार करीब 5 फीट ऊपर उछला और सड़क पर गिरा। कार भी दो बार पलटी खाकर सड़क पर पलट गई।

हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर के छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स) रेफर किया है।

कार में सवार महिला और बच्चे को भी चोटें आईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया है।

6b6f5b0a 1078 4a6f 8372 cc47844a5ef9 1758863472293

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी

कटघोरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव रहता है। वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं। उनका सुझाव है कि शहर में कुछ स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।

कोरबा जिले में सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। हाल के दिनों में कई ऐसे हादसे हुए हैं, जिनमें तेज रफ्तार वाहनों ने बाइक सवारों को टक्कर मारी है। इन हादसों में कई लोगों की जान गई है और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

comp 91750337120 1758866273

ट्रक के नीचे लेटा युवक, 12 पहिए ऊपर से गुजरे

3 महीने पहले जिले में एक और हादसे का लाइव वीडियो सामने आया था जिसमें एक दिव्यांग युवक ने ट्रक के नीचे आकर सुसाइड कर लिया। युवक के ऊपर से करीब 12 पहिए गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सुसाइड करने की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम कन्हैया देवांगन है, जो पैर से दिव्यांग था। वह बालको थाना क्षेत्र के परसा भाटा बस्ती का रहने वाला था। बालको स्थित ए के सिन्हा कंपनी में काम कर रहा था।

………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर में महिला को कार से रौंदा, मौत LIVE VIDEO:टक्कर से उछलकर 20 फीट दूर गिरी, मॉर्निंग वॉक पर निकली थी 3 महिलाएं

comp 1731746169282 1 1758866797

रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली 3 महिलाओं को रौंद दिया। इनमें एक महिला की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ओमप्रकाश साहू बने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष

April 20, 2026

बड़ा फैसला:सीपीआई-माओवादी और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर एक साल के लिए प्रतिबंध

April 20, 2026

पापा ने मोबाइल नहीं दिया तो बेटे ने पी लिया जहर

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068000
Views Today : 26
Views Last 7 days : 970
Views Last 30 days : 4066
Total views : 88942
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.