केशकाल| मोबाइल नहीं मिलने से नाराज नाबालिग ने जहर सेवन कर जान देने की कोशिश की, लेकिन समय रहते परिजनों ने अस्पताल पहुचाया। जहां उपचार के बाद नाबालिग की हालत स्वस्थ्य बताई गई है। मामला कोंडागांव के थाना केशकाल क्षेत्र से सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोबाइल न मिलने पर नाबालिग ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। घटना के बाद नाबालिग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
<
