गोधना | संगठन को मजबूती देने के लिए गोधना (शिवरीनारायण) निवासी ओमप्रकाश साहू को पामगढ़ विधानसभा यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और विधायक शेषराज हरबंश के मार्गदर्शन में की गई है। कार्यकर्ताओं ने इसे सक्रिय नेतृत्व करार देते हुए खुशी जाहिर की है। नवनियुक्त अध्यक्ष ओमप्रकाश ने आभार जताते हुए कहा कि वे युवाओं को रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर संगठित करेंगे। वरिष्ठ नेताओं का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन पामगढ़ क्षेत्र में अधिक सक्रिय और मजबूत बनेगा।
<
