राजधानी रायपुर में आज साय कैबिनेट की बैठक होगी। नवा रायपुर के महानदी भवन में दोपहर साढ़े 3 बजे से होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। इसमें प्रदेश सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएग
.
खासकर किसानों के लिए नई योजनाओं, सब्सिडी, आधुनिक कृषि तकनीक और सहकारी समितियों से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार और शिक्षा क्षेत्र में नए कार्यक्रम शुरू करने जैसे मुद्दे भी चर्चा में शामिल होंगे। बैठक से प्रदेश की आम जनता को कई नई घोषणाओं की उम्मीद है।

नई योजनाओं पर किया जाएगा विचार
जानकारी के मुताबिक, बैठक में प्रदेश की विकास परियोजनाओं की प्रगति और नई योजनाओं की रूपरेखा पर विचार किया जाएगा। बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा होगी उसके लेकर उसके लिए सोमवार (29 सितंबर) से ही मंत्री और विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

एक महीने के अंदर दूसरी बैठक
बता दें कि इस महीने कैबिनेट की यह दूसरी बैठक होगी। इससे पहले 9 सितंबर को हुई बैठक में सभी 14 मंत्री शामिल हुए थे। उस दौरान कई अहम फैसले लिए गए थे, जिनमें प्रशासनिक सुधारों और जनहित के प्रस्ताव प्रमुख रहे।
अब 30 सितंबर की बैठक से उम्मीद की जा रही है कि सरकार विकास और किसान कल्याण से जुड़े बड़े निर्णय ले सकती है।
……………………
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
नवा-रायपुर में 90 एकड़ जमीन IT-IITS को प्रीमियम-दर पर मिलेगा: जुलाई से नवंबर तक का चना दिसंबर तक बांटा जाएगा, पढ़िए साय कैबिनेट के फैसले

आज मंगलवार को नया रायपुर मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें पीडीएस में चना वितरण और आईटी उद्योग के लिए भूमि आबंटन करने का फैसला लिया गया है। नवा रायपुर में 90 एकड़ भूमि आईटी/आईआईटीएस उद्योग को रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित होगी। वहीं, जुलाई से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों को चना नहीं मिला है, उन्हें दिसंबर 2025 तक पात्रतानुसार वितरण किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
<
