Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bus-truck collision in Kanker, 14 injured | कांकेर में बस-ट्रक की टक्कर, 14 घायल: सड़क किनारे खड़ा था पंचर ट्रक, अंधेरे में नहीं दिखा; सुकमा से रायपुर आ रही थी बस – Kanker News
Breaking News

Bus-truck collision in Kanker, 14 injured | कांकेर में बस-ट्रक की टक्कर, 14 घायल: सड़क किनारे खड़ा था पंचर ट्रक, अंधेरे में नहीं दिखा; सुकमा से रायपुर आ रही थी बस – Kanker News

By adminOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 11 4 1760588790
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक यात्री बस ट्रक से टकरा गई, हादसे में 14 लोग घायल हुए है। घटना गुरुवार (16 अक्टूबर) सुबह 4 बजे की है। नेशनल हाईवे 30 पर जंगलवार कॉलेज के पास सड़क किनारे एक पंचर ट्रक खड़ा था, अंधेरा होने के कारण बस ड्राइवर देख नहीं पाया

.

मामला थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। संजीवनी 108 और हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से सभी घायलों को कांकेर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें बस ड्राइवर और उनकी बहन को ज्यादा चोट आई है जिन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।

​​​

घायल ड्राइवर को रायपुर रेफर किया गया है।

घायल ड्राइवर को रायपुर रेफर किया गया है।

14 लोग घायल, 2 रायपुर रेफर

सुकमा से रायपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस (CG 04 PD 9799) सड़क किनारे खड़े एक पंचर ट्रक (CG 21 F 9863) से टकरा गई। इस घटना में बस चालक अमित सिंह निर्मलकर, उनकी बहन पल्लवी निर्मलकर और 12 यात्रियों सहित कुल 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद, बस ड्राइवर अमित सिंह निर्मलकर और उनकी बहन पल्लवी निर्मलकर को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

तिरपाल के कारण रेडियम पट्टी ढकी

बस ड्राइवर अमित सिंह निर्मलकर ने बताया कि ट्रक के पीछे तिरपाल बंधा होने के कारण रेडियम पट्टी ढक गई थी, जिससे अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया। जब बस की हेडलाइट से ट्रक अचानक नजर आया, तब तक गति नियंत्रित करना संभव नहीं था और बस उससे टकरा गई।

दूसरी बस में शिफ्ट कर भेजा गया

दुर्घटना के बाद यातायात प्रभारी दीपक साव अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद घंटों तक लगे जाम को खुलवाने का काम किया।

दुर्घटनाग्रस्त बस के अवशेषों को सड़क से हटवाया गया और यात्रियों को महिंद्रा ट्रेवल्स की दूसरी बस में शिफ्ट कर रायपुर के लिए रवाना किया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

Chhattisgarh Poisoned Liquor Deaths | Village Probe

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073993
Views Today : 1395
Views Last 7 days : 2968
Views Last 30 days : 7633
Total views : 99432
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.