Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bullion trader attacked in koriya during returning to home at night | कोरिया में सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश: नकाब पहने बदमाशों ने डंडे से पीटा, जेवरात का बैग नाली में गिरा; शोर मचाने पर भागे – koriya News
Breaking News

Bullion trader attacked in koriya during returning to home at night | कोरिया में सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश: नकाब पहने बदमाशों ने डंडे से पीटा, जेवरात का बैग नाली में गिरा; शोर मचाने पर भागे – koriya News

By adminOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 15 at 144626d0308b19 1760520136
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरिया जिले के चरचा में सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश हुई है। व्यवसायी कोच्चि मंडल रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी 3 नकाबपोशों ने हमला कर दिया। अचानक हमला कर युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान व्यापारी के हाथ में रखा जेवरात का बैग नाल

.

व्यापारी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। हमले में व्यवसायी को चोटें आई हैं। घटना चरचा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, लूट के इरादे से ये हमला हुआ है, इससे पहले रेकी भी की गई थी। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

मौके पर पूछताछ करती पुलिस टीम

मौके पर पूछताछ करती पुलिस टीम

पहले डंडे से हमला किया फिर मारे

जानकारी के मुताबिक, चरचा के सर्राफा व्यवसायी कोच्चि मंडल की चरचा कालोनी में जोया ज्वेलर्स नाम से सर्राफा की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार (14 अक्टूबर) रात साढ़े 9 बजे उन्होंने दुकान बंद की और बाइक से वे कालोनी में स्थित अपने घर जा रहे थे।

वे बाइक से कुछ दूर पहुंचे थे, तभी एक घर की आड़ में छिपे तीन नकाबपोश अचानक सामने आ गए और कोच्चि मंडल पर डंडों से हमला कर दिया एवं उनकी पिटाई कर दी।

शोर मचाया तो भाग निकले नकाबपोश

हमलावरों के हमले में कोच्चि मंडल का बाइक गिर गया। उनके पास रखा ज्वेलरी से भरा बैग नाली में गिर गया और उसके ऊपर बाइक भी गिर गई। घबराकर कोच्चि मंडल ने शोर मचाया तो आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए। इससे घबराकर हमलावर पैदल ही भाग निकले।

मारपीट में कोच्चि मंडल के हाथ, सिर एवं अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर चरचा पुलिस पहुंची और कोच्चि मंडल से पूछताछ की। आरोपियों को सुराग नहीं मिला है।

लूट के इरादे से हमले की आशंका

माना जा रहा है कि हमला लूट के इरादे से किया गया था। कोच्चि मंडल दुकान बंद करने के दौरान ज्वेलरी बैग में रखकर घर ले जाते थे। दूसरे दिन दुकान खोलने के लिए साथ में बैग लेकर आते थे। संभवतः हमलावरों ने रेकी कर लूट की योजना बनाई थी।

चरचा थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने कहा कि अभी हमलावरों की नीयत पता नहीं चल सका है। उनकी खोजबीन की जा रही है। हमले के दौरान ज्वेलरी का बैग नाली में गिर गया था और उसपर बाइक गिर गई थी। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे हमलाकर भाग निकले। संदेहियों से मामले में पूछताछ की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में शादी का वादा कर युवती से रेप:मेट्रिमोनियल साइट पर हुई जान-पहचान, खुद को रेलवे का जेई बताया, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार

April 27, 2026

रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा आज:विपक्ष बोला- जल संकट, सड़क और पेंशन जैसे मुद्दों पर क्यों नहीं बुलाई बैठक

April 27, 2026

सरगुजा में लू के थपेड़े,अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब:रविवार रहा सर्वाधिक गर्म, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068890
Views Today : 42
Views Last 7 days : 957
Views Last 30 days : 4071
Total views : 89873
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.