Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BSF’s walkathon organised in Bhilai | भिलाई में बीएसएफ का वॉकथॉन आयोजित: ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत दिया एकता का संदेश – durg-bhilai News
Breaking News

BSF’s walkathon organised in Bhilai | भिलाई में बीएसएफ का वॉकथॉन आयोजित: ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत दिया एकता का संदेश – durg-bhilai News

By adminSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
938ee0db b008 4a9d 9bda 821d1c4b1bed 1759221008278
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले के भिलाई में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत एक वॉकथॉन का आयोजन किया। सोमवार (29 सितंबर) सुबह आयोजित इस वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना, विविधता में एकता की भावना को प्रोत्साहित करना

.

यह अभियान देशव्यापी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल का हिस्सा है। वॉकथॉन सामरिक मुख्यालय परिसर से शुरू होकर साईं मंदिर चौक, रिसाली चौक, डीपीएस चौक और एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय से होते हुए वापस सामरिक मुख्यालय में खत्म हुआ।

e6780b1e f7aa 4752 b0e9 7fcd16d93f99 1759221008278

सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी

पूरे रास्ते जवानों ने एकता, जागरूकता और फिटनेस का संदेश दिया। उनके नारों और उत्साह ने राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया, जिससे कई नागरिक भी प्रेरित हुए।

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल केवल नक्सल विरोधी अभियानों और सीमाओं की सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज को जोड़ने वाले सांस्कृतिक और सामाजिक अभियानों में भी सक्रिय भागीदारी करता है।

93ddd18f e033 4fdb b9ee 62b77a76f699 1759221008280

जवानों ने फिटनेस का दिया मैसेज

जवानों के अनुसार, वॉकथॉन से शारीरिक फिटनेस बढ़ती है और यह नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। आज की व्यस्त जीवनशैली में नियमित व्यायाम और फिटनेस बेहद जरूरी है, और बीएसएफ ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को इसी दिशा में संदेश दे रहा है।

सामरिक मुख्यालय, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल (विशेष संक्रिया), छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व उप महानिरीक्षक (पीएसओ) गिरधारी लाल मीणा ने किया। इसमें बीएसएफ के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रशिक्षण में अनुपस्थित 10 कर्मचारियों को नोटिस जारी

April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट, राजनांदगांव में 45°C पहुंचा पारा:रायपुर में सामान्य से 5°C ज्यादा तापमान, आगे और तपेगा मौसम

April 19, 2026

बस स्टैंड के सामने ही सड़क किनारे डंप कर रहे हैं कचरा

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067855
Views Today : 26
Views Last 7 days : 958
Views Last 30 days : 4044
Total views : 88791
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.