Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Brother-in-law killed brother-in-law by hitting him on the head with a grinding stone. | साले ने जीजा के सिर पर सिलबट्टा मारकर हत्या की: दुर्ग में अमरूद तोड़ने को लेकर विवाद, पैसों को लेकर पहले से झगड़ा था – durg-bhilai News
Breaking News

Brother-in-law killed brother-in-law by hitting him on the head with a grinding stone. | साले ने जीजा के सिर पर सिलबट्टा मारकर हत्या की: दुर्ग में अमरूद तोड़ने को लेकर विवाद, पैसों को लेकर पहले से झगड़ा था – durg-bhilai News

By adminNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0addbe4a b580 422b 8168 e48a50f3baef 1761992338536
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में अमरूद तोड़ने को लेकर हुए विवाद में साले ने अपने जीजा को सिलबट्टे से मार डाला। घटना 1 नवंबर सुबह की है। बोरसी इलाके में पंचशील सेक्टर, सड़क 18 स्थित गोविंदराज के घर पर जीजा-साले में झगड़ा हो गया था, जिसके बाद साले ने मर्डर कर दिया।

.

मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद आरोपी साले ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। जानकारी ये भी है कि दोनों के बीच जमीन बेचने के बाद पैसों के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है।

71ce299b 5b19 457e 8026 e67427aa59e2 1761992338542

घर के अंदर चले गए इसलिए भड़का साला

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे राजकुमार वर्मा अपने साले गोविंदराज के घर अमरूद तोड़ने पहुंचे थे। राजकुमार की पत्नी ने उन्हें बाहर रहने को कहा, लेकिन वे घर के अंदर चले गए। इसी बात पर गोविंदराज भड़क उठा और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

पहले डंडा उठाया, फिर सिलबट्टे से मारा

देखते ही देखते यह कहासुनी हाथापाई में बदल गई। इस दौरान राजकुमार के पास एक डंडा था, जिसे गोविंदराज ने छीनकर फेंक दिया। इसके बाद गोविंदराज घर के अंदर गया और पास रखे सिलबट्टे से राजकुमार के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

थाने पहुंचकर सरेंडर किया

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गोविंदराज मौके से भागा नहीं, बल्कि सीधे पद्मनाभपुर थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी गोविंदराज को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के बीच जमीन को लेकर भी विवाद था

मृतक के भाई संजू ने बताया कि राजकुमार बोरिया गेट भिलाई के पास एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे। परिजनों ने यह भी जानकारी दी कि राजकुमार और गोविंदराज के बीच जमीन बेचने के बाद पैसों के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।

परिजनों का आरोप है कि इसी पुराने झगड़े के कारण मामूली बात पर साले ने जीजा की हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी गोविंदराज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

देशी कट्टा बेचने की फिराक में घूम रहा युवक पकड़ाया:दुर्ग में ग्राहक का इंतजार कर रहा था, जिंदा कारतूस और 2 लाख कैश बरामद

May 6, 2026

रायपुर में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार:लेडीज को बनाते निशाना, चलती बाइक से झपट्टा मारकर करते थे वारदात; मोबाइल-पर्स और बाइक जब्त

May 6, 2026

मैनपाट के आदिवासी परिवार पी रहे ढोढ़ी का पानी:सीएम ने सरगुजा कलेक्टर को लगाया फोन, कलेक्टर ने कहा-जिले में 100 हैंडपंप खुदेंगे

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069693
Views Today : 46
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 3839
Total views : 90737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.