धमतरी में विजयदशमी के अवसर पर मराठा समाज ने पारंपरिक शौर्य जुलूस निकाला। इस दौरान समाज के सदस्य अस्त्र-शस्त्र के साथ बिलाई माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को रैनी पत्ता देकर बधाई दी।
.
यह रैली प्रतिवर्ष विजयदशमी की रात को निकाली जाती है। इसमें मराठा समाज के सभी सदस्य शामिल होते हैं। जुलूस में बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया गया।

जुलूस बिलाई माता मंदिर पहुंचा
मराठा समाज के अध्यक्ष दीपक लोंढे ने बताया कि यह धमतरी की एक पुरानी परंपरा है। जुलूस मराठा पारा स्थित मां तुलजा भवानी मंदिर से शुरू होकर सदर बाजार, गणेश चौक और रामबाग होते हुए बिलाई माता मंदिर पहुंचा।
बिलाई माता मंदिर में रैनी पत्ता की ‘लूट’ की गई, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को शौर्य जुलूस की बधाई दी। घर पहुंचने पर रैनी पत्ता की आरती उतारी जाती है और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

<
