Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Body of NTPC contract worker found on railway track | रेलवे ट्रैक पर मिली NTPC के ठेका श्रमिक की लाश: पटरी पर लेटकर जान देने की आशंका, प्रबंधन पर जानकारी छिपाने का आरोप,मजदूरों का हंगामा – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Body of NTPC contract worker found on railway track | रेलवे ट्रैक पर मिली NTPC के ठेका श्रमिक की लाश: पटरी पर लेटकर जान देने की आशंका, प्रबंधन पर जानकारी छिपाने का आरोप,मजदूरों का हंगामा – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251211 wa0052 1765435513
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


काम करने के बाद नहीं लौटा घर, रेलवे ट्रैक पर लेटकर दी जान।

बिलासपुर में सीपत स्थित NTPC कर्मी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। शव को देखकर पहली नजर पर उसके ट्रेन के सामने लेटकर खुदकुशी करने की आशंका है। परिजन और मजदूरों ने प्रबंधन पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया। जिसके बाद गुरुवार की सुबह NTPC के मटेरियल गेट प

.

दरअसल, ग्राम देवरी निवासी सुरेश वस्त्रकार (43) पिता दुखीराम NTPC के एमजीआर डिपार्टमेंट में राइटस कंपनी में गैंगमैन में हेल्पर का काम करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को वो ड्यूटी पर था। शाम करीब 5 बजे लाइन नंबर-2 में कोयला छनाई का काम पूरा करने के बाद उसने अपनी उपस्थिति दी।

फिर अपने साथी कर्मचारियों के साथ ड्यूटी पॉइंट से निकल गया। इस दौरान उसके साथ काम करने वाले कर्मचारी अपने-अपने घर पहुंच गए, लेकिन सुरेश रात भर घर नहीं लौटा।

मृतक मजदूर के परिजन को मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे हैं प्रदर्शनकारी।

मृतक मजदूर के परिजन को मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे हैं प्रदर्शनकारी।

बिलासपुर में सीपत स्थित NTPC कर्मी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है।

बिलासपुर में सीपत स्थित NTPC कर्मी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है।

खोजते हुए रात एक बजे NTPC पहुंचे परिजन

इधर, सुरेश के घर नहीं पहुंचने से परेशान परिजन उसकी तलाश करते रहे। उनके सहयोगी कर्मचारियों से बातचीत करने के बाद देर रात तक उसकी खोजबीन में जुटे रहे। कहीं पता नहीं चलने पर परिजन रात करीब 1 बजे NTPC प्लांट पहुंच गए। तब उन्हें बताया गया कि, सुरेश की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। उनका शव सीपत हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।

तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात है।

तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात है।

प्रबंधन पर जानकारी छिपाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि, NTPC प्रबंधन ने घटना की जानकारी छिपाई और परिजनों को इस घटना की जानकारी तक नहीं दी। उन्हें बिना जानकारी दिए शव को अस्पताल भेज दिया। गुरुवार को परिजन और ग्रामीण इस घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए मटेरियल गेट पहुंच गए। धीरे-धीरे कर लोगों की भीड़ जुटी और हंगामा शुरू कर दिया।

मजदूर के परिजनों ने की मुआवजे की मांग

आक्रोशित मजदूरों के साथ ही परिजन और स्थानीय लोग प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि मजदूर के परिजन को मुआवजा राशि दी जाए। विरोध-प्रदर्शन के बाद NTPC प्रबंधन प्रदर्शनकारियों से चर्चा करने की कोशिश में है।

इसके चलते NTPC में तनाव का माहौल है। ऐहतियात के तौर पर पुलिस जवान और अफसर तैनात हैं। परिजनों ने प्रबंधन पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने प्रबंधन पर जानकारी छिपाने के लगाए आरोप।

परिजनों ने प्रबंधन पर जानकारी छिपाने के लगाए आरोप।

प्रबंधन से चल रही है चर्चा

NTPC के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि, ठेका मजदूर के शव को देखकर पुलिस ने प्रथम दृष्टया सुसाइड बताया है। यह कोई हादसा नहीं है। फिर भी प्रदर्शनकारियों के साथ प्रबंधन की चर्चा चल रही है। कही कोई विवाद की स्थिति नहीं है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.