भरतपुर-सोनहत विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने सरकार में रावण होना बताया है। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि घर और सरकार में भी रावण हैं। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने तंज कसा है। पूर्व कांग्रेस विधायक ने कहा कि जनता जानना चाहत
.
दरअसल, दशहरा पर्व पर सोहनत मिनी स्टेडियम में भाजपा विधायक रेणुका सिंह की ओर से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें वह शामिल होने पहुंची थी। मंच पर तमाम भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे। लोगों को संबोधित करने के दौरान उन्होंने विवादित बयान दे दिया
रेणुका सिंह ने कहा कि, हम हर साल रावण जलाते हैं। लेकिन रावण कभी मरता नहीं। हमारे मन में भी रावण है, घर में भी रावण है और सरकार में भी रावण है। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस बयान पर भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार में भी रावण है और समाज में भी रावण है, तो जनता जानना चाहती है कि आपकी सरकार में वह कौन सा रावण है जो जनता का हक निगल रहा है?
उन्होंने यह भी सवाल किया कि अगर समाज में आपको रावण दिखता है, तो बताइए वह किसके संरक्षण में पल रहा है?

सोनिया गांधी को लेकर भी दिया था विवादित बयान
इससे पहले रेणुका सिंह ने सोनिया गांधी को विवादित बयान दिया था। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले सोनिया गांधी को धक्के मारकर इटली भेजें, उसके बाद मुझसे सवाल करें। इसके अलावा उन्होंने पूर्व विधायक गुलाब कमरो के पत्नी का नाम पर BPL राशन कार्ड में होने पर कहा कि लाख रुपए वेतन वाले वाले विधायक का परिवार गरीबों का राशन ले रहा है। जब वो ये कृत्य कर सकते हैं तो लोगों को अंधेरे में रखकर ऐसे-ऐसे कुकर्म और कृत्य किए होंगे, जिससे इस क्षेत्र की जनता शर्मिंदगी उठाती होगी।
……………………..
ये खबर भी पढ़ें …
कांग्रेस विधायक के PA को पुलिस ने पीटा:MLA बोले-घसीट कर मारा और मुंह सुजा दिए, बीजेपी ने कहा-नशेड़ियों को बचा रहे

गुलाब कमरों ने आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
भरतपुर-सोनहत से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो के PA को पुलिसवालों ने पीट दिया थी। जिसके बाद अपने निजी सचिव को छुड़ाने विधायक रात 2 बजे रायपुर के तेलीबांधा थाने पहुंचे थे। जहां उनकी पुलिस के साथ खूब बहस हुई थी। अब इस पूरे मामले में बीजेपी का बयान भी सामने आया था। बीजेपी ने कहा है कि विधायक नशेड़ियों को बचाने में लगे हुए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
<
