Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BJP leader pitched a tent in front of the tehsil | तहसील के सामने भाजपा नेता ने गाड़ा तंबू: नवागढ़ में जमीन विवाद, तीन दिनों में कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया गया – Bemetara News
Breaking News

BJP leader pitched a tent in front of the tehsil | तहसील के सामने भाजपा नेता ने गाड़ा तंबू: नवागढ़ में जमीन विवाद, तीन दिनों में कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया गया – Bemetara News

By adminDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 5 1765546150
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 5 1765546150

बेमेतरा के नवागढ़ तहसील कार्यालय के बाहर जमीन विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवा दास चतुर्वेदी ने राजस्व विभाग की कार्रवाई के विरोध में तहसील कार्यालय के सामने तंबू गाड़कर धरना शुरू कर दिया है।

.

तहसीलदार ने तीन दिनों में कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। ग्राम छीतापार की जिस जमीन पर विवाद है, उसे जिला अध्यक्ष ने 2017 में खरीदा था। उनका कहना है कि रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया वैध थी और शासन ने शुल्क भी लिया था। पांच साल तक किसी विभाग ने आपत्ति नहीं उठाई।

उचित मुआवजा मिलने तक कब्जा नहीं छोड़ेंगे- प्रभावित लोग

लेकिन अब उक्त भूमि को मुक्तिधाम की जमीन बताकर पूर्व में हुई खरीदी–बिक्री को शून्य घोषित कर दिया गया है, जिससे कई खरीदार प्रभावित हो रहे हैं। प्रभावित लोगों ने कहा कि उन्होंने नियमों के तहत जमीन खरीदी थी, इसलिए रजिस्ट्री रद्द होने और उचित मुआवजा मिलने तक कब्जा नहीं छोड़ेंगे।

तहसीलदार पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप

उनका आरोप है कि उन्हें अपराधी जैसा दिखाया जा रहा है। देवा दास चतुर्वेदी ने तहसीलदार विनोद कुमार बंजारे पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रमाणीकरण करने वाले अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, बल्कि केवल खरीदारों को नोटिस थमाया गया है, जो राजनीति से प्रेरित कदम है।

धरना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ता और प्रभावित परिवार जुट रहे हैं। चतुर्वेदी ने कहा कि न्याय के लिए आंदोलन जारी रहेगा और आगे की रणनीति पर साथियों से चर्चा की जा रही है। तहसीलदार के नोटिस के बाद प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074900
Views Today : 95
Views Last 7 days : 4951
Views Last 30 days : 9402
Total views : 102988
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.