Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Biranpur Murder Case: राजनीतिक साजिश नहीं थी बिरनपुर हत्याकांड, CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ पेश की चार्जशीट
Breaking News

Biranpur Murder Case: राजनीतिक साजिश नहीं थी बिरनपुर हत्याकांड, CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ पेश की चार्जशीट

By adminOctober 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
01 10 2025 biranpur murder case 2025101 84343
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य ब्यूरो, नईदुनिया,रायपुर : प्रदेश के चर्चित बिरनपुर हत्याकांड राजनीतिक साजिश नहीं थी। इसका राजफाश सीबीआई की चार्टशीट में हुआ है। सीबीआई ने मामले में जांच पूरी कर कोर्ट में 18 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी है। हत्याकांड में मारे गए भुवनेश्वर साहू के पिता ने जिन लोगों पर आरोप लगाए थे, उनका कहीं भी जिक्र नहीं है।

भुवनेश्वर के पिता व वर्तमान भाजपा विधायक ईश्वर साहू लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि अंजोर यदु की भूमिका के कारण हत्या को अंजाम दिया गया था। लेकिन चार्जशीट में अंजोर यदु के नाम की भूमिका का जिक्र नहीं है। बिरनपुर हत्याकांड को लेकर जमकर राजनीति हुई थी।

भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले की साजा सीट से भुवनेश्वर के पिता ईश्वर साहू को चुनाव मैदान में उतारा था। इन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवीन्द्र चौबे को हराया था। ईश्वर साहू ने इससे पहले कभी राजनीति नहीं की थी। भाजपा ने चुनाव से पहले इस मुद्दे पर पूर्ववर्ती कांग्रेस को खूब घेरा था।

गृहमंत्री ने सीबीआई जांच की घोषणा की थी

राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि जिनके खिलाफ प्रमाण मिले हैं, वे जेल में हैं, शेष की विवेचना जारी है। जब ईश्वर साहू ने पुनः न्याय की मांग की, तो गृहमंत्री ने इसे पराक्रमी पिता का दर्द बताते हुए सदन में सीबीआई जांच की घोषणा की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच केवल भुवनेश्वर साहू की हत्या तक सीमित होगी।

घोषणा के बाद 27 अप्रैल 2024 को सीबीआई पहली बार बिरनपुर पहुंची। टीम ने बेमेतरा, साजा और बिरनपुर में स्थानीय अधिकारियों से चर्चा कर पुलिस विवेचना के बिंदु लिए और नए सिरे से जांच शुरू की थी।

यह है बिरनपुर हत्याकांड

बेमेतरा जिले के बिरनपुर में 8 अप्रैल 2023 को दो गुटों में विवाद हुआ था, जिसमें भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। घटना को धार्मिक रंग देने की वजह से गांव में तनाव फैल गया था। कुछ घरों में आग लगा दी गई थी। 10 अप्रैल को गांव के ही रहीम और उसके बेटे ईदुल मोहम्मद की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से गांव में दो सप्ताह के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया था।

यह भी पढ़ें- Raipur के होटल में युवक की हत्या, धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट, प्रेमिका पर शक

चार्जशीट में इन आरोपियों का नाम

स्थानीय पुलिस ने जांच के बाद सभी 12 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जिसमें नवाब खान, जलिल खान, बसीर खान, मुख़्तार मोहम्मद, सफीक मोहम्मद, अब्दुल खान, अकबर खान, मोहम्मद जनाब, अयूब खान, निज़ामुद्दीन, राशिद खान और कल्लू खान शामिल थे। इसके बाद राज्य सरकार ने मामला सीबीआई काे सौंपा था। बाद में सीबीआई ने मामले की विस्तृत जांच की और छह अन्य आरोपित सामने आए। इनमें अमीर खान, जमीर खान, सलमान मोहम्मद, अपजल खान, फ़ज़ल खान और अब्बास मोहम्मद शामिल हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोंडागांव में कृषि सामग्री की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त:छापेमारी में 1060 बोरी यूरिया जब्त, जांच में मिली गड़बड़ियां

April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में अवैध-खनन पर अब ड्रोन से निगरानी:3D मैपिंग से पकड़ेंगे ओवर-माइनिंग, 10 रूट्स पर लगेगा ई-चेक गेट सिस्टम;खनिज सचिव बोले-जल्द लागू होगी व्यवस्था

April 19, 2026

भाजपा युवा मोर्चा रायपुर शहर की नई कार्यकारिणी घोषित:शुभांकर बने उपाध्यक्ष, आयुष को बनाया गया सह मीडिया प्रभारी, युवाओं को जोड़ने पर रहेगा फोकस

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067909
Views Today : 81
Views Last 7 days : 1013
Views Last 30 days : 4099
Total views : 88846
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.