बतारी में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आज, विजेता को 11 हजार इनाम

भास्कर न्यूज | गेवरा दीपका ग्राम पंचायत बतारी दीपका में 23 अगस्त को महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कटघोरा सरपंच संघ कटघोरा ब्लॉक के अध्यक्ष राजू लाल श्रोते के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे और समापन शाम 6 बजे तक किया जाएगा। आयोजन में 30 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं हिस्सा ले सकेंगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार रुपए व ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 7 हजार व ट्रॉफी, तृतीय टीम को 5 हजार रुपए और ट्रॉफी व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3,100 रुपए और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतियोगिता को लेकर आसपास के ग्रामों की महिला खिलाड़ियों में उत्साह है। अध्यक्ष राजू लाल श्रोते ने बताया कि प्रतियोगिता में खेल भावना और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। चोट लगने की स्थिति में खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार रहेंगी। आयोजन में बतारी सहित आसपास के ग्राम बिंझरी, नेहरू नगर, चैनपुर, बेलटिकरी, झिंगटपुर और अमगांव, दीपका क्षेत्र के प्रतिभागी खिलाड़ियों का खेल प्रतिभा देखने को मिलेगा।
Source link




