सूर्यघर योजना हितग्राहियों का सम्मान,सोलर पर विकास कार्यों की सौगात:राजनांदगांव में 20 हजार सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य, शून्य बिजली बिल परिवार सम्मानित

![]()
राजनांदगांव में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत शून्य बिजली बिल प्राप्त करने वाले हितग्राहियों का मंगलवार को राजनांदगांव में सम्मान किया गया। स्पीकर हाउस में आयोजित ‘सूर्यसभा’ कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान राजनांदगांव को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी बनाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में घोषणा की गई कि जिस नगर निगम वार्ड या ग्राम पंचायत के 50% घरों में सोलर पैनल लग जाएंगे, वहां 10 लाख रुपए के अतिरिक्त विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। साथ ही संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा। 13,500 से बढ़ाकर 20 हजार सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत 13,500 सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे अगले एक वर्ष में बढ़ाकर 20 हजार करने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक 8,300 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 4,117 घरों में सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं। इनमें 1,200 से अधिक परिवारों का बिजली बिल शून्य हो गया है। वर्तमान में राजनांदगांव प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। योजना के तहत इतनी मिल रही सब्सिडी योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र पर 45 हजार रुपए, 2 किलोवाट पर 90 हजार रुपए और 3 किलोवाट पर 1.08 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। शेष राशि के लिए आसान बैंक ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है। 25 साल तक बिजली बिल में बचत कार्यक्रम में बताया गया कि सौर ऊर्जा अपनाने से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और हितग्राही अगले 25 वर्षों तक बिजली बिल में बड़ी बचत कर सकेंगे। कार्यक्रम में रहे मौजूद इस अवसर पर नगर निगम महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, पद्मश्री फूलबासन यादव, कलेक्टर जितेंद्र यादव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Source link




