हेड कांस्टेबल ने 3 आरोपियों को छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत डिमांड की।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हेड कांस्टेबल ने 3 आरोपियों को छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत डिमांड की। पैसे मांगने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हेड कांस्टेबल कहते हुए सुनाई दे रहा है कि “तीन-तीन आदमी को 5 हजार रुपए में थोड़ी न छोड़ूंगा। ती
.
वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मारपीट के मामले में तीन आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक रिश्वत मांगने वाले हेड कांस्टेबल का नाम शोभित कैवर्त्य है, जिसे मारपीट केस की जांच सौंपी गई थी। आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने आरोपियों को पकड़कर थाने में बैठाया और फिर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने की धमकी देकर पैसों की मांग की।

हेड कांस्टेबल शोभित कैवर्त्य सरकंडा थाने में पदस्थ था, जिसे रिश्वत मांगने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। (फाइल फोटो)
छोड़ने के लिए मांगे पैसे
आरोप है कि हेड कांस्टेबल शोभित ने आरोपियों को जेल नहीं भेजने और थाने से मुचलके पर छोड़ने के बदले 10 हजार रुपए की मांग की। बता दें कि मारपीट जैसे जमानती मामलों में नियम के तहत गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया जाता है।
इसके बावजूद इस मामले में आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने का दबाव बनाया गया और उनसे पैसे मांगे गए।
2 महीने बाद वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना करीब 2 महीने पहले की है। उसी दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया था। आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने का दबाव बनाया।
इसके बाद थाने से छोड़ने के एवज में पैसों की मांग की गई। वहीं अब पैसे मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आरोपियों के साथ गए युवक ने हेड कांस्टेबल के पैसे मांगने का वीडियो बना लिया। प्रिंटर से प्रिंट निकालते हुए पुलिसकर्मी।
5 हजार में एक को छोड़ूं?
वायरल वीडियो में हेड कांस्टेबल कहते सुनाई दे रहा है कि 5 हजार रुपए में एक व्यक्ति को छोड़ा जाता है। वह कह रहा है कि “तीन आदमी को 5 हजार रुपए में थोड़ी न छोड़ दूं, आप ही बताओ। तीनों को छोड़ने के लिए 10 हजार रुपए करवा दो।”
बताया जा रहा है कि आरोपियों को छोड़ने के एवज में प्रधान आरक्षक ने 10 हजार रुपए ले भी लिए थे।
हेड कांस्टेबल सस्पेंड
आरोपियों के साथ गए युवक ने हेड कांस्टेबल के पैसे मांगने का वीडियो बना लिया। वीडियो की जानकारी मिलने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और हेड कांस्टेबल शोभित को सस्पेंड कर दिया।
इसके साथ ही उसे सरकंडा थाना से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

करीब 2 महीने पहले सरकंडा थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना हुई थी।
CSP को 7 दिनों में देनी ही रिपोर्ट
मामले को लेकर एसएसपी रजनेश सिंह ने विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी सिविल लाइन CSP निमितेश सिंह को सौंपी गई है। आदेश में उन्हें सात दिनों के भीतर शुरुआती जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
SSP की सख्त चेतावनी
एसएसपी रजनेश सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सख्त चेतावनी दी है कि कहीं भी अवैध वसूली की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनैतिक गतिविधियों और अनुशासनहीनता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
…………………
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
राधे-राधे बोलकर 50 हजार रिश्वत लेकर निकला प्रहरी, VIDEO: मनेंद्रगढ़ में मर्डर के आरोपी के परिजनों से मांगे पैसे, बोला- VIP ट्रीटमेंट मिलेगा, सस्पेंड

प्रहरी पर पैसे नहीं देने पर कैदियों को प्रताड़ित करने की धमकी देने का भी आरोप है।
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ उप जेल के प्रहरी ने 50 हजार की रिश्वत ली है। जेल में बंद मर्डर के आरोपियों को VIP ट्रीटमेंट देने के मकसद से प्रहरी संतोष तिवारी ने उनके परिवार वालों से 1 लाख 30 मांगे थे। पैसे लेने वह घर पहुंचा था, जहां परिजनों को उसने राधे-राधे कहा, फिर पैसे लेकर निकल गया। परिवार के ही किसी सदस्य ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
<
