करही बाजार| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा के परिसर की सफाई के दौरान 5 लंबा अजगर निकल आया। खुमेश्वर ध्रुव सूखे पत्तों और झाडि़यों की सफाई कर रहा था, तभी अजगर पर उसका पैर लग गया। प्राचार्य मुकेश वर्मा व शिक्षक सत्यम साय को जाकर इस बात की सूचना दी इसके पश्चात अजगर को स्कूल से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ गया। वही संस्था के प्राचार्य मुकेश वर्मा नेबताया कि ग्रीष्मकालीन छुट्टी लगने के साथ ही परिसर में पेड़ों के सूखे हुए पत्ते गिरे हुए थे जिनको सफाई करने के लिए कहा गया। उसी दरमियान 5 फीट लंबा अजगर सांप निकला जिसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।
<
