Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bastar Rising team welcomed in Kondagaon | बस्तर राइजिंग टीम का कोंडागांव में स्वागत: ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण; पंचायतों में मनाया जाएगा रजत महोत्सव – Kondagaon News
Breaking News

Bastar Rising team welcomed in Kondagaon | बस्तर राइजिंग टीम का कोंडागांव में स्वागत: ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण; पंचायतों में मनाया जाएगा रजत महोत्सव – Kondagaon News

By adminOctober 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8162c397 81de 4780 a9f1 8c30ba3a7dcb1759931482623 1759983587
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ सरकार के जनसंपर्क विभाग और बस्तर संभाग के जिला प्रशासन ने मिलकर “बस्तर राइजिंग” अभियान का आगाज किया। 8 अक्टूबर को बस्तर के प्रवेश द्वार केशकाल विकासखंड के टाटामारी से इसकी शुरुआत हुई।

.

इस विशेष यात्रा के पहले ही दिन हिमाचल प्रदेश से आए नवाचारी दल ने बस्तर की प्राकृतिक और सांस्कृतिक समृद्धि को करीब से महसूस किया। टीम ने सबसे पहले ऐतिहासिक स्थल गोबरहीन पहुंचकर प्राचीन शिवलिंग का दर्शन किया और यहां की पुरातात्विक विरासत के महत्व को जाना।

इसके बाद उन्होंने गढ़धनोरा के 6वीं शताब्दी के ऐतिहासिक धरोहर स्थलों का अवलोकन किया। बस्तर के गौरवशाली इतिहास और स्थापत्य कला को देखकर टीम के सदस्य अभिभूत हो उठे।इसके उपरांत दल ने होनहेड़ जलप्रपात का भ्रमण किया, जहां प्रकृति की मनोरम सुंदरता ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

“हार्मोनी फेस्ट 2025” के अंतर्गत आयोजित यह बहुआयामी अभियान बस्तर की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशीलता क्षमताओं को राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करने का प्रयास है।

f2b6c563 a9d8 414b bc31 d9c38ff43f881759931482624 1759983602

अभियान में अलग-अलग थीम का आयोजन

“दिल मेला : दिल में ला” थीम पर आधारित इस अभियान के तहत संवाद कार्यशालाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नवाचार प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान में ‘प्लेसेज ऑफ पॉसिबिलिटीज़’ के संस्थापक प्रतुल जैन के नेतृत्व में परीना सिंघल, पलक चौधरी, आयुषी कपूर, निष्ठा जोशी, सदफ अंजुम और फ्रानो डिसिल्वा शामिल हैं।

टीम के सदस्यों ने कहा कि बस्तर केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि यहां के लोगों की सादगी, संस्कृति और रचनात्मक ऊर्जा के लिए भी जाना जाना चाहिए।

उन्होंने बस्तर के अनुभव को “अविस्मरणीय और प्रेरणादायक” बताया। “बस्तर राइजिंग” के इस अभियान से उम्मीद की जा रही है कि बस्तर की अनकही कहानियां, शिल्प, लोकजीवन और नवाचार देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएंगे।

7ed367e1 761e 4f54 aa71 c353ee6c4b1e 1759929639253

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: पंचायतों में विविध गतिविधियां आयोजित

छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर कोंडागांव में 03 से 10 अक्टूबर 2025 तक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इन गतिविधियों का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

47812c62 4619 4350 acf6 fb81577c4825 1759929639252

कोंडागांव में कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना और जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई के निर्देशन में यह महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत जनपद पंचायत फरसगांव की ग्राम पंचायत कोटपाढ, मांझीआठगांव; जनपद पंचायत केशकाल की ग्राम पंचायत जामगांव;

जनपद पंचायत बडेराजपुर की ग्राम पंचायत सलना, चिचाडी; जनपद पंचायत कोंडागांव की ग्राम पंचायत बड़ेभिरावंड, बड़ेकनेरा, राजागांव; और जनपद पंचायत माकड़ी की ग्राम पंचायत काटागांव में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इन कार्यक्रमों में जल एवं स्वच्छता रैली, श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई, रंगोली प्रतियोगिता, मनरेगा अंतर्गत जन मनरेगा ऐप का प्रचार-प्रसार और रोजगार दिवस का आयोजन शामिल हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Rajnandgaon Grain Warehouse Theft | CCTV Reveals Habitual Offender Arrested

June 5, 2026

राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का डांस का वीडियो वायरल:गृह ग्राम में शादी समारोह में पारंपरिक लोकगीतों पर स्थानीय लोगों के साथ झूमीं

June 5, 2026

उपमुख्यमंत्री साव कोदवामहंत समाधान शिविर में पहुंचे:ग्रामीणों से मिलकर सुनीं समस्याएं, कहा- सुशासन तिहार योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान

June 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072856
Views Today : 6
Views Last 7 days : 1178
Views Last 30 days : 5692
Total views : 96383
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.