टॉप न्यूज़

Bastar BJYM Membership Drive | Rahul Tikariha Targets Youth Engagement


रायपुर13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में एक तरफ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव जारी हैं, वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने भी सदस्यता अभियान Join BJYM शुरु किया है। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन के बाद धुरली पंचायत में आयोजित सम्मेलन से अभियान की शुरुआत की।

भाजयुमो के अनुसार, युवा QR कोड स्कैन कर या वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सदस्य बन सकते हैं।

भाजयुमो का फोकस बस्तर के युवाओं पर

भाजयुमो का फोकस बस्तर के युवाओं पर

बस्तर संभाग के सभी जीलों में होगा सम्मेलन

बस्तर संभाग के सभी जीलों में होगा सम्मेलन

29 जुलाई तक बस्तर के सभी 7 जिलों में सम्मेलन

सदस्यता अभियान के तहत भाजयुमो 29 जुलाई तक बस्तर सात जिलों में सम्मेलन करेगी।

  • 23 जुलाई: धुरली पंचायत, दंतेवाड़ा
  • 24 जुलाई: भोपालपटनम, बीजापुर
  • 25 जुलाई: दोरनापाल और छिंदगढ़, सुकमा
  • 26 जुलाई: तोकापाल और नगरनार, बस्तर
  • 27 जुलाई: माकड़ी और फरसगांव, कोंडागांव
  • 28 जुलाई: ओरछा मंडल, नारायणपुर
  • 29 जुलाई: नई कमेटी हॉल, कांकेर

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा अभियान की अगुवाई करेंगे ।

यूथ कांग्रेस में भी जारी है सदस्यता अभियान

यूथ कांग्रेस में भी जारी है सदस्यता अभियान

युवा कांग्रेस चुनाव के बीच भाजयुमो का फोकस बस्तर के युवाओं पर

छत्तीसगढ़ में इन दिनों युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया भी जारी है। प्रदेश अध्यक्ष समेत जिला और विधानसभा स्तर के पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। दावेदार सदस्यता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं का समर्थन जुटाने में लगे हैं।

जबकि हाल ही में कई युवा कांग्रेस नेताओं ने अपनी दावेदारी को लेकर दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से भी मुलाकात की है। इसी बीच भाजयुमो ने भी अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button