रायगढ़ में की-पैड मोबाइल गिरवी रखने पर पत्नी की हत्या:पति ने लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर मार डाला, झाड़ियों में मिली थी लाश, आरोपी गिरफ्तार

![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ क्षेत्र में एक महिला की लाश झाड़ियों में मिली थी। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसके की-पैड मोबाइल को गिरवी रखने की बात पर पति ने उसकी हत्या कर दी थी। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को मस्जिदपारा स्थित प्रतीक चौवड़ा के बाड़ी परिसर में झाड़ियों के बीच प्लास्टिक की बोरी से ढका 48 वर्षीय राजकुमारी चौहान का शव मिलने की सूचना पर पुलिस को मिली थी। ऐसे में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ओर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जहां विवेचना के दौरान पता चला कि मृतिका राजकुमारी चौहान और उसका पति मोहब्बत चौहान पिछले लगभग एक साल से प्रतीक चौवड़ा के यहां रहकर देखरेख व काम करते थे। दोनों शराब के आदी थे और मोहब्बत चौहान अक्सर शराब के नशे में पत्नी राजकुमारी के साथ मारपीट करता था। रविवार की रात में पति-पत्नी के बीच जोरदार विवाद और मारपीट की आवाजें आसपास के लोगों को सुनाई दी थी।
विवाद के बाद अगले दिन झाड़ियों में मिला शव
इसके बाद अगले दिन शाम मोहल्ले के बच्चों ने बाउंड्री के भीतर झाड़ियों में बोरी से ढका शव देखा था। जिसकी पहचान मृतिका के बेटे लालजीत चौहान ने अपनी मां राजकुमारी चौहान के रूप में की। घटना के बाद से मृतिका का पति मोहब्बत चैहान घर से फरार था।
पुछताछ में अपराध करना स्वीकार किया
ऐसे में पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू की। जहां जांच मंे फरार आरोपी मोहब्बत चौहान को पुलिस ने धरमजयगढ़ क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब मोहब्बत चौहान ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी पत्नी ने उसका की-पैड मोबाइल किसी के यहां गिरवी रख दिया था।
आरोपी को जेल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
रविवार की रात मोबाइल के संबंध में पूछने पर जब पत्नी ने सही जानकारी नहीं दी तो उसने गुस्से में लकड़ी के चौड़े पट्टे से उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
अपराधिक प्रवृत्ति का आरोपी
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि घटना के बाद जांच में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है और इससे पहले उसने अपने ससुर की हत्या की थी। पत्नी को मोबाइल संबधी बात पर जान से मार दिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार आगे की कार्रवाई की गई है।
Source link




