टॉप न्यूज़

मेढ़ारी के पास दो बाइकों की टक्कर, 4 लोग घायल:वाड्रफनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी




वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के मेढ़ारी गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, लमोरी निवासी शिव शंकर सामंत अपने चचेरे भाई अजय और एक साथी के साथ वाड्रफनगर से गांव लौट रहे थे। मेढ़ारी के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही शिव शंकर यादव की मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। शिव शंकर यादव झारखंड के गढ़वा जिले के ढोल गांव के निवासी हैं। चारों घायलों का अस्पताल में इलाज हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों को डायल-112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर पहुंचाया गया। वहीं चौथे घायल को जागरूक नागरिक आनंद मिश्रा ने अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। पुलिस जांच में जुटी सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर में जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button