Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Banned narcotic drugs were coming from Azamgarh-Banaras to Chhattisgarh. | आजमगढ़ से दुर्ग पहुंची प्रतिबंधित नशीली दवाई: ग्राहक की तलाश में पकड़ाए आरोपी; 2.5 हजार नशीली कैप्सूल जब्त – durg-bhilai News
Breaking News

Banned narcotic drugs were coming from Azamgarh-Banaras to Chhattisgarh. | आजमगढ़ से दुर्ग पहुंची प्रतिबंधित नशीली दवाई: ग्राहक की तलाश में पकड़ाए आरोपी; 2.5 हजार नशीली कैप्सूल जब्त – durg-bhilai News

By adminNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 11 04 at 095313 1762230849
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं को बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो थानों की कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 2.5 हजार नशीली कैप्सूल को जब्त किया है। खुर्सीपार थाना में 6 और पद्मनाभपुर में 2 पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

.

पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि आरोपी यूपी के आजमगढ़ से इन नशीली दवाओं को लेकर दुर्ग-भिलाई पहुंचे हैं। ट्रेन में सफर कर ये आरोपी दवाओं को लेकर दुर्ग आ रहे हैं और यहां बेच रहे हैं। जब वे ग्राहकों की तलाश कर ही रहे थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

whatsapp image 2025 11 04 at 095316 1762230862

2415 कैप्सूल बेचने के फिराक में थे आरोपी

पुलिस ने खुर्सीपार और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों में की गई संयुक्त कार्रवाई में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2,415 नशीली कैप्सूल को जब्त किया है।

आरोपी इन कैप्सूल को बेचने के फिराक में थे। इसके अलावा आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, नगद रकम और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

आईटीआई ग्राउंड में ग्राहक खोज रहे थे आरोपी

खुर्सीपार थाना क्षेत्र के आईटीआई ग्राउंड के पास कुछ लोगों द्वारा नशीली दवाओं की बिक्री किए जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छह संदेहियों को पकड़ लिया।

तलाशी में इनसे कुल 2,044 नशीली कैप्सूल, 1,300 रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक टाइटन घड़ी बरामद की गई। जांच में पता चला कि आरोपी लंबे समय से नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री में लिप्त थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यूपी से लगातार आ रही नशीली दवाएं

बता दें कि नशीली दवाओं के कारोबार का तार उत्तर प्रदेश से जुड़ रहे हैं। इससे पहले भी 8 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने आरोपियों से लगभग 10 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त किया था। उस वक्त भी आरोपियों ने इसे बनारस से ट्रेन के माध्यम से लाने की बात कबूल की थी।

वहीं अब कल हुई कार्रवाई में भी आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से नशीली दवाएं लाने की बात को बताया है। ट्रेन के माध्यम से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं पहुंच रही हैं, लेकिन ये रास्ते में कहीं भी नहीं पकड़ा रहे हैं।

दुर्ग में स्टेडियम के पास नशीली दवाओं के साथ पकड़ाए आरोपी

वहीं दूसरी ओर पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में मानस भवन के पीछे रविशंकर स्टेडियम के पास दो युवकों द्वारा नशीली दवाओं की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम फैजान अहमद (29 वर्ष) निवासी केलाबाड़ी और साहिल कुमार यादव (18 वर्ष) निवासी शिक्षक नगर दुर्ग बताया।

दोनों के कब्जे से ट्रामाडोल कैप्सूल की 45 स्ट्रिप, कुल 371 नग और 1,110 रुपए नगद, एक एक्टिवा स्कूटी और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेतरतीब पार्किंग व ठेले से आवाजाही हो रहा बाधित

May 7, 2026

गुंडरदेही से 5 गुना ज्यादा गुरूर में 9.7 मिमी बरसे बादल

May 7, 2026

Raigarh Theft: Cash, Jewellery & CCTV Receiver Stolen

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069717
Views Today : 20
Views Last 7 days : 573
Views Last 30 days : 3698
Total views : 90761
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.