![]()
बलरामपुर-रामानुजगंज में नव-नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिहर यादव ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौ
.
राजीव भवन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ हरिहर यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर हरिहर यादव ने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य संगठन को मजबूती देना और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कांग्रेस की रीति-नीति, विचारधारा और सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही बीजेपी
हरिहर यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसान परेशान हैं और सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। हरिहर यादव ने कहा कि खेत-खलिहानों की स्थिति और किसानों के सामने खड़ी चुनौतियां चिंताजनक हैं, और कांग्रेस भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उनके मान-सम्मान की रक्षा करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। जिलाध्यक्ष ने संगठन में गुटबाजी को खत्म कर सभी को समान अवसर देने पर जोर दिया।
<
