बलरामपुर जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पहुंचे पर्यवेक्षक दल के सामने वर्तमान जिलाध्यक्ष केपी सिंहदेव को लेकर पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष पद के लिए बलरामपुर से कई दावेदार सामने आए हैं। शुक्रवार को भी पर्यवेक्षक दल न
.
पर्यवेक्षक दल में महाराष्ट्र के विधायक विकास ठाकरे, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पर्यवेक्षक द्वारकाधीश यादव, विधायक छन्नी साहू और पूर्व विधायक शामिल हैं। दल ने संगठन के पदाधिकारियों और समाज प्रमुखों से बातचीत की। शुक्रवार को यह दल शंकरगढ़ और कुसमी ब्लॉक पहुंचेगा।

कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी
वर्तमान अध्यक्ष का विरोध, नहीं दिखी सहमति
रायशुमारी के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने र्तमान अध्यक्ष के कार्यों पर नाराजगी जताई। वाड्रफनगर में हरिहर यादव सहित पदाधिकारियों ने वर्तमान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व पर असंतोष जताया। हरिहर यादव ने स्वयं को अध्यक्ष पद का दावेदार बताया।
रामानुजगंज ब्लॉक और बलरामपुर में भी वर्तमान अध्यक्ष के कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने असंतोष जताया है। अब तक बलरामपुर से अध्यक्ष पद के लिए कई नाम सामने आए हैं। राजपुर में भी रायशुमारी के दौरान दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की।
कांग्रेस में मतभेद, टीएस सिंहदेव की पसंद का होगा जिलाध्यक्ष
बलरामपुर में कांग्रेस में बिखराव की स्थिति है। पिछले विधानसभा में बलरामपुर जिले के तत्कालीन विधायकों बृहस्पति सिंह और डॉ. प्रेमसाय की टिकट काटी गई। बृहस्पति कांग्रेस से निष्कासित हैं। सामरी के तत्कालीन विधायक चिंतामणी महाराज से संगठन नाराज था। उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया और सरगुजा सांसद बने।
बलरामपुर के संगठन में टीएस सिंहदेव समर्थकों की पैठ है। दूसरा खेमा बृहस्पति सिंह का समर्थक है। टीएस सिंहदेव का प्रभाव होने के कारण माना जा रहा है कि अध्यक्ष टीएस सिंहदेव की पसंद का होगा। टीएस सिंहदेव के करीबी केपी सिंहदेव छह माह पूर्व ही अध्यक्ष बनाए गए हैं। उनके अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ी है और पदाधिकारियों में असंतोष भी है।
इसलिए केपी सिंहदेव के नाम पर सहमति बनाने की कोशिश हुई तो इसे लेकर असंतोष बढ़ सकता है। अब जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के लिए कई दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इनमें सभी जगह कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने टीएस सिंहदेव के करीबी नेता हरीश मिश्रा के नाम पर सहमति दी है।
हालांकि हरीश मिश्रा ने अब तक जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन नहीं किया है। वे कुसमी के कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष हैं। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रहे हैं। अन्य दावेदारों में वाड्रफनगर के हरिहर यादव, रामानुजगंज से अजय गुप्ता, राजपुर से जिला प्रवक्ता सुनील सिंह, चांदो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद अब्दूला, जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता शामिल हैं।
छह नामों का बनेगा पैनल
पर्यवेक्षक विकास ठाकरे ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए छह नामों का पैनल AICC को भेजा जाएगा। अध्यक्ष वही होगा, जिसके नाम का समर्थन सर्वाधिक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता करेंगे। यही राहुल गांधी की सोच है।
<
