.
सीनियर रिक्रिएशन क्लब कोरबा में 12 से 14 अक्टूबर तक कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क आयुर्वेदिक न्यूरो थैरेपी व पंचकर्मी कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में डॉ. महेन्द्र रघुवंशी, न्यूरो थैरेपी व वातरोग विशेषज्ञ, आयुर्वेदिक न्यूरो थैरेपी गुरु, भोपाल एवं अन्य विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही कैंप में गंभीर बीमारियों का मुख्य रूप से फायर निडल थैरेपी, ब्लड कैंपिंग, लीच थैरेपी, अग्नि कर्म, आयुर्वेदिक न्यूरो थैरेपी, डाई कपिंग, विद्ध कर्म से उपचार किया जाएगा। कर्मचारियों और उनके परिजनों से कैंप का लाभ लेने का आह्वान किया है। वहीं दूसरी ओर निशुल्क कैंप का लाभ उठाने लोगों में भी उत्साह है।
<
