छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डुप्लीकेट गोल्ड फ्लैक कंपनी की सिगरेट का भंडाफोड़ हुआ है। व्यापार विहार स्थित मालधक्का में नकली सिगरेट की सप्लाई हो रही थी। दिल्ली आईटीसी की टीम ने ग्राहक बनकर नकली सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। व्यापार विहार इलाके में एक व्यापारी के पास से करीब 5 लाख रुपए की 4 कार्टून सिगरेट बरामद किया गया है। यह कारोबारी शहर में छोटे-बड़े दुकानदारों को थोक में सिगरेट सप्लाई कर रहा था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, दिल्ली की आईटीसी को पहले ही सूचना मिली थी कि, शहर में नकली सिगरेट की सप्लाई हो…
Author: admin
छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के मध्य हिस्सों में खासकर 16 से 19 अप्रैल के बीच बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में लू (हीट वेव) का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ा है और अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 43°C तक पहुंच चुका है। प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह ड्राई बना हुआ है। बीते 24 घंटों में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया,…
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन प्रस्ताव, स्वीकृति और लॉक करने की अंतिम तिथियां जारी कर दी गई हैं। रायपुर जिले के सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई संस्था.छात्रवृत्ति की पूरी प्रक्रिया विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जा रही है। पात्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से तय समय-सीमा में पंजीयन कर आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने को कहा गया है। जिससे समय पर स्वीकृति और भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।18 से 22 अप्रैल तक पूरी करनी होगी प्रक्रियाजारी निर्देशों के अनुसार संस्थाओं में…
दुर्ग के युवक ने भानुप्रतापुर की लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती की, फिर शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की के परिवार ने शादी की बात उठाई, तो आरोपी मुकर गया। इस मामले में दुर्ग के मोहन नगर थाने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि, उसकी पहचान साल 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए सौरभ राजपूत निवासी सिकोला भाटा दुर्ग से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होने लगी। युवक ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और मिलने के लिए दुर्ग बुलाया।…
डौंडी| नगर में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे अंबेडकर भवन में ध्वजारोहण के साथ हुई। यह ध्वजारोहण निकाय अध्यक्ष मोहन्तीन चौरका, जनपद पंचायत अध्यक्ष मकेश कौडो, बीईओ प्रवीण कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। इसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया । सामूहिक वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील पाठ किया गया। इसके बाद जय भीम के नारों के साथ बाइक रैली निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए तहसील कार्यालय के समीप पहुंची। तहसील कार्यालय के पास…
कवर्धा| पीजी कॉलेज के पास स्थित नाला कचरे से पूरी तरह जाम हो गया है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नाले में गंदगी जमा हो गई है, जिससे पानी का बहाव रुक गया है। इसके चलते आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद सफाई को लेकर नगर पालिका ध्यान नहीं दे रहा है।
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 20 मौतें हो चुकी हैं। 4 की मौके पर ही जान गई, जबकि 14 की मौत रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में हुई। 2 की मौत रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। रायपुर में बिहार के रहने आकिब खान और झारखंड के रहने वाले अब्दुल करीम की मौत हुई है। अब्दुल की शादी 20 दिन पहले ही हुई थी। 13 अप्रैल यानी बीते सोमवार को ही आकिब नौकरी पर लौटे थे। वहीं कुल 36 लोग इस हादसे में झुलसे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मजदूर बॉयलर…
भास्कर न्यूज | बालोद जिला उपभोक्ता आयोग ने हिरवानी ई-व्हीकल्स एवं ओकाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को 45 दिन में परिवादी भुजबल कुमार को 10 हजार मानसिक क्षति एवं 5 हजार वाद व्यय देने का आदेश दिया। इसके अलावा परिवाद प्रस्तुति दिनांक से नवंबर 2025 तक अंतिम अपनाएगी तक 6 प्रतिशत ब्याज देने आदेश पारित किया। सदस्य इन्दरचंद राकेचा के अनुसार परिवादी ने अक्टूबर 2022 में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदा था। वारंटी अवधि में बैटरी खराब हो गई। खरीदी के 22 दिन बाद नवंबर 2022 में गाड़ी बंद हो गया। इसके बाद कई बार यह सिलसिला चलता रहा। विरोधी पक्षकार ने बैटरी में…
भास्कर न्यूज | जांजगीर जनगणना का पहला चरण 16 अप्रैल से शुरू होगा। 30 अप्रैल तक स्व-गणना की सुविधा रहेगी। इस दौरान लोग मोबाइल या जनगणना निदेशालय की वेबसाइट पर खुद ऑनलाइन जनगणना फार्म भर सकेंगे। यदि कोई इस अवधि में जानकारी नहीं भर पाता है तो परेशानी नहीं होगी। 1 मई से प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी लेंगे और मोबाइल एप से ऑनलाइन जनगणना फार्म भरेंगे। लोग अपने मोबाइल या लैपटॉप से भी परिवार का विवरण पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया के बाद 16 अंकों की एक यूनिक आईडी मिलेगी, जो परिवार की डिजिटल पहचान होगी। पहले चरण…
नगरी ब्लॉक के दक्षिण सिंगपुर क्षेत्र के पालगांव के जंगल में बुधवार को वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सुबह 8.30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1.30 बजे तक चली। इस दौरान करीब 54 झोपड़ियों को गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। महिलाओं और पुरुषों ने जेसीबी के सामने खड़े होकर खूब विरोध जताया, और इस दौरान वन विभाग पर आदिवासियों के साथ बर्बरता का आरोप लगाया। कार्रवाई के बीच जंगल में झड़प का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वनकर्मियों द्वारा लाठीचार्ज के आरोप हैं।…