डौंडी| नगर में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे अंबेडकर भवन में ध्वजारोहण के साथ हुई। यह ध्वजारोहण निकाय अध्यक्ष मोहन्तीन चौरका, जनपद पंचायत अध्यक्ष मकेश कौडो, बीईओ प्रवीण कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। इसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया । सामूहिक वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील पाठ किया गया। इसके बाद जय भीम के नारों के साथ बाइक रैली निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए तहसील कार्यालय के समीप पहुंची। तहसील कार्यालय के पास डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम निकाय अध्यक्ष मोहन्तीन चौरका के करकमलों से संपन्न हुआ।
<
