नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई और गोवा में एक साथ दबिश देकर कुल 7 आरोपियों को पकड़ा गया है, जबकि इस पूरे मामले में अब तक 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने क्या कहा पुलिस के मुताबिक बाबू खेमानी अपने भाई करण खेमानी के साथ मिलकर पिछले ढाई साल से 3Stumps, रेड्डी ग्रुप, बजरंग ग्रुप, मेट्रो 65 और डायमंड मास्टर जैसे ऑनलाइन सट्टा पैनल संचालित कर रहा था। वह सोशल…
Author: admin
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी …और पढ़ेंPublish Date: Fri, 17 Apr 2026 08:44:12 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Apr 2026 08:44:12 PM (IST)वेदांत पावर प्लांट हादसे की होगी बड़ी जांचHighLightsवेदांत पावर प्लांट हादसे की होगी बड़ी जांच बिलासपुर कमिश्नर को बनाया जांच अधिकारी बिलासपुर कमिश्नर एक महीने में देंगे रिपोर्टनईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं।…
बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने जिले के 5 थाना इलाके से फरार 12 आरोपियों को पकड़वाने के लिए इनाम की घोषणा की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन फरार आरोपियों की सूचना देने वालों को पांच-पांच हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। फरार आरोपियों के संबंध में सूचना देने के लिए जिला पुलिस ने आला अधिकारियों सहित संबंधित थाना प्रभारियों के नंबर जारी किए हैं। जानिए किन-किन आरोपियों की देनी है जानकारी पुलिस ने कई गंभीर अपराधों में फरार इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है। इनमें थाना सकरी में दर्ज अपराध प्रकरण के आरोपी प्रशांत तिवारी…
दुर्ग जिले की मोहन नगर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आर्य नगर से हिस्ट्रीशीटर आरोपी को 1.20 लाख रुपए की 300 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शंकर नगर दुर्ग निवासी प्रांजल यादव (25) के रूप में हुई है। पुलिस को 16 अप्रैल की सुबह करीब 9:25 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि आर्य नगर स्थित पुरानी टंकी के पास एक युवक अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेच रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड मारी। पुलिस टीम ने वैधानिक प्रक्रिया का पालन…
रायगढ़9 घंटे पहलेलेखक: सिद्धार्थ श्रीवासनकॉपी लिंकप्लांट हादसे में मृतक मजदूरों के परिजनों ने रोते रोते कही अपनी बात।छत्तीसगढ़ के सक्ती में वेदांता प्लांट में हुए हादसे ने 20 लोगों की जान ले ली, जबकि 16 घायल अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हादसे के बाद कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।इस हादसे ने न सिर्फ कई जिंदगियां छीनीं, बल्कि दर्जनों परिवारों को हमेशा के लिए बिखेर दिया। कहीं शादी का घर मातम में बदला, कहीं बच्चों का सहारा छिना, तो कहीं पिता-पुत्र का साथ हमेशा के…
दुर्ग में एक पुलिसकर्मी के बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बदमाशों ने पहले युवक को फोन कर कातुलबोर्ड के मैदान में बुलाया और वहां पहुंचते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। घायल युवक का नाम टिकेश्वर यादव (25) बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने टिकेश्वर को किसी बहाने से फोन कर मैदान में बुलाया था। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से मौजूद हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में युवक के पेट,…
कोरबा में महिला कांग्रेस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित की गई साड़ियों की गुणवत्ता में गड़बड़ी और कथित घोटाले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को घंटाघर चौक में हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी और प्रभा तंवर ने किया। यह प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर आयोजित किया गया था। प्रदर्शन में शहर और ग्रामीण इकाई के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई।…
बालोद के सबसे व्यस्ततम मार्ग सदर रोड से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सियासी और जन आंदोलन तेज हो गया। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक प्रदर्शन कर रहे लोगों और प्रशासन के बीच बातचीत होती रही। आखिर में प्रशासन ने 7 दिनों के भीतर कार्रवाई करने का भरोसा दिया, जिसके बाद लोग शांत हो गए। इस दौरान पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों से सीधी बातचीत पर अड़े कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान…
गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए दुर्ग और शालीमार के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी, जिससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में सुविधा होगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08745 दुर्ग-शालीमार समर स्पेशल 22 अप्रैल 2026 को दुर्ग से रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 08746 शालीमार-दुर्ग समर स्पेशल 23 अप्रैल 2026 को शालीमार से चलेगी। प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर…
गरियाबंद में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। इस मामले में छुरा तहसील के हल्का नंबर 28 में पदस्थ पटवारी खेमराज साहू को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही राजस्व निरीक्षक (आरआई) और तहसीलदार को भी नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, पटवारी खेमराज साहू का एक ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में पटवारी एक किसान से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है। वह यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि यह पैसा ऊपर के अधिकारियों, यानी आरआई और तहसीलदार तक जाता है। बीयर की…