Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बालोद के सदर रोड से कब्जा हटाने आंदोलन:जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घेरा पालिका; कहा- गरीबों का गुमटी तोड़ा, अब हटाओ अतिक्रमण
Breaking News

बालोद के सदर रोड से कब्जा हटाने आंदोलन:जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घेरा पालिका; कहा- गरीबों का गुमटी तोड़ा, अब हटाओ अतिक्रमण

By adminApril 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 9 1776445690
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 9 1776445690
बालोद के सबसे व्यस्ततम मार्ग सदर रोड से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सियासी और जन आंदोलन तेज हो गया। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक प्रदर्शन कर रहे लोगों और प्रशासन के बीच बातचीत होती रही। आखिर में प्रशासन ने 7 दिनों के भीतर कार्रवाई करने का भरोसा दिया, जिसके बाद लोग शांत हो गए। इस दौरान पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों से सीधी बातचीत पर अड़े कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता पालिका कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी करते रहे। तहसीलदार ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोमिन अली से सीधे बातचीत की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर बाद दोनों अधिकारी बाहर आए, जहां कार्यकर्ताओं ने सदर रोड में पहले की गई लाल मार्किंग तक अतिक्रमण हटाने की मांग रखी। नपा अध्यक्ष और CMO ने दिया कार्रवाई का भरोसा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने बताया कि पहले की मार्किंग जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई थी, लेकिन बाद में नए निर्देश के तहत सड़क के दोनों किनारों पर सवा तीन-तीन मीटर की सीमा तय कर दोबारा मार्किंग की गई है। उन्होंने जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया। 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला महासचिव डी. देशमुख ने कहा कि घड़ी चौक से सदर रोड, रामदेव चौक से मधु चौक और गंजपारा दुर्गा मंदिर तक पुराने राजस्व नक्शे और लाल निशान के अनुसार अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो 7 दिन बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बालोद बंद, नेशनल हाईवे जाम सहित उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बड़े लोगों के दबाव में बदल रहे मापदंड पार्टी के प्रदेश सचिव शशिभूषण चंद्राकर ने आरोप लगाया कि प्रशासन बड़े राजनीतिक प्रभाव वाले लोगों के दबाव में बार-बार नियम बदल रहा है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। जबकि गरीबों पर सख्ती दिखाई गई है। उन्होंने प्रशासन से दोहरे मापदंड पर जवाब मांगा। गरीबों की गुमटियां बिना सूचना तोड़ी गईं पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगा निषाद ने आरोप लगाया कि अन्य क्षेत्रों में गरीबों की गुमटियां बिना किसी पूर्व सूचना के हटा दी गईं, जबकि सदर रोड में बड़े व्यापारियों से लगातार बातचीत कर नियमों को शिथिल किया जा रहा है। उन्होंने इसे प्रशासन की पक्षपातपूर्ण कार्यशैली बताया। जाम से बिगड़ रही व्यवस्था, कोई देखने वाला नहीं क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष खोमन साहू ने कहा कि सदर रोड पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। एक कार के प्रवेश करते ही घंटों ट्रैफिक बाधित हो जाता है। उन्होंने प्रशासन को बताया कि इस स्थिति में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपात सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। जिससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.