![]()
बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने जिले के 5 थाना इलाके से फरार 12 आरोपियों को पकड़वाने के लिए इनाम की घोषणा की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन फरार आरोपियों की सूचना देने वालों को पांच-पांच हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। फरार आरोपियों के संबंध में सूचना देने के लिए जिला पुलिस ने आला अधिकारियों सहित संबंधित थाना प्रभारियों के नंबर जारी किए हैं। जानिए किन-किन आरोपियों की देनी है जानकारी पुलिस ने कई गंभीर अपराधों में फरार इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है। इनमें थाना सकरी में दर्ज अपराध प्रकरण के आरोपी प्रशांत तिवारी (30) निवासी काठाकोनी और रौनक धुर्वे (40) निवासी आसमा सिटी सकरी शामिल हैं। थाना तोरवा में दर्ज प्रकरण के आरोपी मोनिस हटकेश्वर, वासू हटकेश्वर, हनी हटकेश्वर (सभी निवासी बापूनगर) और पवन कुमार यादव (ग्राम डूउंगा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर चांपा) और हिम बहादुर सोनार (निवासी सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल) भी इस सूची में हैं। इसी तरह थाना कोटा में दर्ज केस के आरोपी धार्मिक भाई सवन्नी (निवासी राधाकृष्णा अपार्टमेंट सीसीबी सूरत, जिला सूरत, गुजरात) और संतोष कुमार पोर्ते (निवासी जेमरा, थाना पाली, जिला कोरबा) पर भी इनाम घोषित किया गया है। थाना तखतपुर में दर्ज केस के आरोपी परमेश्वर वैष्णव (निवासी जनकपुर रोड, थाना तखतपुर) और थाना बिल्हा में दर्ज अपराध प्रकरण के आरोपी गुरुजी उर्फ मेवालाल टंडन (55) निवासी बीरगांव, थाना मुंगेली, जिला मुंगेली के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को भी पांच हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा। इन नंबरों पर पुलिस से करें संपर्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330; अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर बिलासपुर 9479193002; पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07758-228504 और 9479193099। इसके अतिरिक्त, थाना प्रभारी सकरी 9479191721, तोरवा 9479193021, कोटा 9479193028, तखतपुर 9479193027 और बिल्हा 9479193038 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
<
