Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Teacher takes selfie during exam in Durg | दुर्ग में टीचर ने परीक्षा के दौरान सेल्फी ली: पढ़ाई के समय हारमोनियम बजाया, 2 शिक्षक सस्पेंड; कदाचार-लापरवाही पर कार्रवाई – durg-bhilai News
Breaking News

Teacher takes selfie during exam in Durg | दुर्ग में टीचर ने परीक्षा के दौरान सेल्फी ली: पढ़ाई के समय हारमोनियम बजाया, 2 शिक्षक सस्पेंड; कदाचार-लापरवाही पर कार्रवाई – durg-bhilai News

By adminSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e522e7a7 1fd6 4176 a503 8ee592987407 1758940936698
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिला शिक्षा विभाग ने जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महुदा में पदस्थ दो शिक्षकों को गंभीर कदाचार और लापरवाही के आरोपों में सस्पेंड कर दिया है।

.

शिकायत के अनुसार शिक्षक प्रफुल्ल साहू ने त्रैमासिक परीक्षा ड्यूटी के दौरान एक छात्र से अपना मोबाइल लेकर सेल्फी स्टैंड के साथ वीडियो व फोटो बनवाए।

इसके अलावा प्रार्थना के समय सहकर्मी शिक्षिका श्रुति मिश्रा पर टिप्पणी करते हुए उपहास किया और पढ़ाई के समय हारमोनियम बजाने की भी पुष्टि जांच में हुई। यह कृत्य विभाग ने अत्यंत गंभीर माना है।

जांच दल की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि शिक्षक प्रफुल्ल साहू और शिक्षिका सीमा शर्मा ने स्टाफ रूम को छोड़कर अलग कक्ष में बैठना शुरू कर दिया था।

इस आचरण से विद्यालय का वातावरण दूषित हुआ और स्टाफ के बीच तनाव का माहौल बन गया। आदेश में कहा गया कि दोनों के इस व्यवहार से स्कूल की छवि धूमिल हुई और बच्चों की पढ़ाई व अन्य गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ा।

संभागीय संयुक्त संचालक आर.एल. ठाकुर ने आदेश जारी करते हुए शिक्षक एल.बी. प्रफुल्ल साहू और शिक्षिका एल.बी. सीमा शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

b9c3848c 1c09 49d9 bcaa a7e985be09dd 1758940936695

बच्चों को पर्याप्त भोजन नहीं दिया

इसी जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि सीमा शर्मा मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) की प्रभारी थीं, लेकिन उनके द्वारा बच्चों को न तो पर्याप्त मात्रा में भोजन दिया गया और न ही शासन द्वारा निर्धारित मेनू के अनुसार परोसा गया।

इस लापरवाही से बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। जबकि सरकार का उद्देश्य कुपोषण कम करना और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना है।

सिविल सेवा आचरण नियम के तहत कार्रवाई

संभागीय संयुक्त संचालक ने आदेश में उल्लेख किया कि शिक्षकों के इस कृत्य से अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। यह कार्य न केवल शासकीय कार्य के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया दर्शाता है, बल्कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन भी है।

नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा

इसे गंभीर कदाचार मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई की गई।

निलंबन अवधि में शिक्षक प्रफुल्ल साहू का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गुण्डरदेही (जिला बालोद) और शिक्षिका सीमा शर्मा का मुख्यालय प्राचार्य, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय धमधा (जिला दुर्ग) निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

whatsapp image 2025 09 27 at 081345 1758947169
whatsapp image 2025 09 27 at 081345 1 1758947177



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रोड और फर्जी लैब रिपोर्ट मामले में सचिव निलंबित

April 18, 2026

केसदा में प्राथमिक कृषि सहकारी समिति का गठन, किसानों में खुशी

April 18, 2026

Delhi Loan Fraud | Agents Loot Rs 27.50 Lakh Using Documents

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067741
Views Today : 79
Views Last 7 days : 984
Views Last 30 days : 4020
Total views : 88671
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.