Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durg District CEO accused of insulting Mahatma Gandhi | दुर्ग जनपद CEO पर महात्मा-गांधी का अपमान करने का आरोप: कांग्रेस बोली- ये गोडसे जैसी विचारधारा; SP को ज्ञापन सौंपा, FIR की मांग – durg-bhilai News
Breaking News

Durg District CEO accused of insulting Mahatma Gandhi | दुर्ग जनपद CEO पर महात्मा-गांधी का अपमान करने का आरोप: कांग्रेस बोली- ये गोडसे जैसी विचारधारा; SP को ज्ञापन सौंपा, FIR की मांग – durg-bhilai News

By adminSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9e9eeade c916 49a3 96ee e8535500700f 1758941953355
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जनपद के सीईओ रूपेश पांडे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है।

दुर्ग जनपद के सीईओ रूपेश पांडे एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार उन पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी की है और सोशल मीडिया के वॉट्सऐप ग्रुप में इसे लेकर पोस्ट किया है। जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।

.

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि पांडे ने 24 सितंबर की शाम सीईओ रूपेश पांडे ने अपने मोबाइल नंबर से ‘मोहनदास करमचंद गांधी का दोगलापन’ नामक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में गांधी जी के बारे में आपत्तिजनक शब्दों और वीडियो का इस्तेमाल किया गया।

ठाकुर ने कहा कि इतने बड़े जिम्मेदार अधिकारी के इस तरह की पोस्ट करना बेहद आपत्तिजनक है। यह गोडसे जैसी विचारधारा का संकेत है। यदि 7 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।

कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस ने ये पोस्ट अपने सौंपे गए ज्ञापन में दिखाया है।

कांग्रेस ने ये पोस्ट अपने सौंपे गए ज्ञापन में दिखाया है।

देश की धरोहर का अपमान – कांग्रेस

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा गया है कि गांधी जी पर टिप्पणी कर जनपद सीईओ ने न केवल संविधान और पद की मर्यादा का उल्लंघन किया है, बल्कि देश की धरोहर का अपमान किया है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कहा, हमें शिकायत मिली है। ज्ञापन को सिटी कोतवाली भेजा गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp image 2025 09 27 at 083950 1758943994

पहले में भी रहे विवादों में

सीईओ रूपेश पांडे का नाम इससे पहले भी विवादों में रहा है। जनपद उपाध्यक्षों और सदस्यों के साथ कई बार उनके व्यवहार को लेकर टकराव सामने आ चुका है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जहां-जहां वे पदस्थ रहे, वहां विवाद की स्थिति बनी।

इसी तरह, दुर्ग जनपद के पूर्व सीईओ के कार्यकाल में भी एक विवाद सामने आया था, जब पंचायत स्तर की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठे थे। वहीं इस मामले को लेकर को जनपद सीईओ रूपेश पांडे से प्रतिक्रिया लेने फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सुबह 6 बजे से ही गरमा रहे सूरज के तेवर, दोपहर 2 बजे तक पारा 39 पार

April 18, 2026

रोड और फर्जी लैब रिपोर्ट मामले में सचिव निलंबित

April 18, 2026

केसदा में प्राथमिक कृषि सहकारी समिति का गठन, किसानों में खुशी

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067741
Views Today : 79
Views Last 7 days : 984
Views Last 30 days : 4020
Total views : 88671
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.