.दिवाली पर खुशियां मनाइए, लेकिन कानून के दायरे में रहकर.. वरना कबीरधाम पुलिस तैयार है एक्शन मोड में। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा, पेट्रोलिंग और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम करने पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने दावा किया है। हर थाना-चौकी अलर्ट पर है और अधिकारी खुद फील्ड में उतरे हैं।जिले के संवेदनशील इलाकों, बाजारों, पूजा स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की विशेष टीमों की तैनाती कर दी गई है। एएसपी पुष्पेंन्द्र बघेल और पंकज पटेल के मार्गदर्शन में पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था की रियल टाइम मॉनिटरिंग चल रही है। हर थाना प्रभारी को अपने…
Author: admin
.जिला प्रशासन ने जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने गुरूर विकासखंड के कनेरी एवं मिर्रीटोला सहकारी समितियों में पहुंचकर एग्रीस्टेक में कराए जा रहे किसान पंजीयन के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने सहकारी समितियों में बैठकर एग्रीस्टेक पोर्टल में किए जा रहे किसानों के पंजीयन कार्य का निरीक्षण किया। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने शेष रह गए किसानों से बातचीत कर धान खरीदी योजना का लाभ लेने अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने की समझाइश दी।उन्होंने मौके पर…
.राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में हुई। इसमें गणित एवं विज्ञान क्लब के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान के प्रति रुचि, समस्या समाधान क्षमता और तार्किक सोच को विकसित करना रहा।कार्यक्रम के नोडल प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल स्मृति आधारित नहीं, बल्कि सूझबूझ, तात्कालिक निर्णय क्षमता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास पर आधारित होती है। मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहिनी यादव ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए विज्ञान और गणित विषय…
सूरजपुर डबल मर्डर केस में 5 आरोपी जेल में बंद हैं। 33 गवाह कोर्ट में पेश हो चुके हैं।सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी को 3 कातिलों ने मिलकर काट डाला। पुलिसकर्मी की पत्नी से रेप कर हत्या की गई, जबकि मासूम बेटी को कई चाकू मारे। इसके बाद मां-बेटी को नग्न कर लाश घर से 5 किलोमीटर दूर फेंक दिए थे।.डबल मर्डर केस में 5 आरोपी जेल में बंद हैं। हत्याकांड का मास्टरमाइंड कुलदीप साहू है। NSUI नेता CK चौधरी समेत 3 लोगों ने मिलकर मर्डर किया। 2 और साथियों ने भागने में मदद की थी। आरक्षक…
.जिले की होनहार बेटियों फलक यादव और दक्षा यादव ने तीरंदाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। फलक यादव ने रायपुर में आयोजित सब-जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता, वहीं बागबाहरा (महासमुंद) में आयोजित जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया।फलक की बड़ी बहन दक्षा यादव ने भी जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बालोद को गौरवान्वित किया। दोनों बहनें अब आगामी नेशनल प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हुई हैं। फलक यादव वर्तमान में टाटा तीरंदाजी अकादमी जमशेदपुर (झारखंड) में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वहीं…
.राज्य का स्थापना दिवस एक नवंबर को मनाया जाएगा। कवर्धा शहर के पीजी कॉलेज मैदान में अगले माह दो से चार नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव मेला लगेगा। राज्योत्सव में विभिन्न विभाग जनकल्याणकारी योजना व कार्यक्रम के विकास मूलक प्रदर्शनी व सह स्टॉल लगाएं जाएंगे।कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आयोजन की तैयारी के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव स्थल पर आने वाले सभी नागरिक को शासन द्वारा संचालित योजना की जानकारी देंगे। योजना के लाभ के लिए हितग्राहियों को कहां, कैसे आवेदन करने होंगे, इसकी भी जानकारी देने होंगें,ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति…
बलौदाबाजार में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक संचालक राकेश शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। उन पर एक सेवानिवृत्त व्याख्याता आर. सोमेश्वर राव से रिश्वत मांगने का आरोप है। स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्रालय ने सेवानिवृत्त शिक्षक की शिकायत के बाद यह.आर. सोमेश्वर राव ने 3 अक्टूबर को स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि राकेश शर्मा ने उनके पेंशन प्रकरण के निपटारे के लिए रिश्वत की मांग की थी। इस गंभीर आरोप के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।आरोपों की होगी जांचस्कूल…
दुर्ग जिले के भिलाई में जिस निगम ने खुर्सीपार मिनी स्टेडियम की दुकानों के आवंटन नियमों में शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था, उसी भिलाई निगम ने खेल परिसर में शराब दुकान खोलने की सहमति दी थी।.एमआईसी की बैठक में खुर्सीपार मिनी स्टेडियम में शराब दुकान खोलने को लेकर सहमति दी गई थी। इसका पत्र महापौर के हस्ताक्षर के साथ जारी भी हुआ था। मिनी स्टेडियम खुर्सीपार में शराब दुकान खोलने का विरोध अब तक जारी है।खुर्सीपार मिनी स्टेडियम के आवंटन को लेकर ये है नियम22 जुलाई 2025 के आदेशानुसार मिनी स्टेडियम खुर्सीपार की दुकानों के…
दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही छत्तीसगढ़ में सुआ नृत्य की शुरुआत हो गई है। महिलाएं और बालिकाएं टोलियों में घर-घर जाकर यह पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर रही हैं। बलौदाबाजार सहित पूरे राज्य में इसकी धूम देखी जा रही है।.यह छत्तीसगढ़ का एक सामूहिक लोक नृत्य है, जो विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों द्वारा किया जाता है। इसमें एक टोकरी में धान भरकर उस पर मिट्टी के बने सुआ (तोते) की प्रतिमा सजाई जाती है। महिलाएं इस टोकरी के चारों ओर घेरा बनाकर, ताली बजाते हुए और पारंपरिक गीत गाते हुए नृत्य करती हैं।मनोरंजन नहीं परंपरा हैसुआ नृत्य केवल…
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: बस्तर में 208 माओवादियों के आत्मसमर्पण पर राजनीतिक हलचल है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की भाजपा सरकार और सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि माओवादियों का मुख्यधारा में लौटना ‘विश्वास-विकास-सुरक्षा’ नीति की सफलता का परिणाम है। बघेल ने कहा कि मुझे खुशी है कि राज्य सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री जी ने पहले की तरह हमारी ‘विश्वास-विकास-सुरक्षा’ नीति को आगे बढ़ाया है। साथ ही भूपेश बघेल ने कहा कि आज बस्तर में माओवादियों का बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण इस राष्ट्रीय लड़ाई के अंत की दिशा में सकारात्मक कदम है। हम सब मिलकर…