![]()
.
जिले की होनहार बेटियों फलक यादव और दक्षा यादव ने तीरंदाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। फलक यादव ने रायपुर में आयोजित सब-जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता, वहीं बागबाहरा (महासमुंद) में आयोजित जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया।
फलक की बड़ी बहन दक्षा यादव ने भी जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बालोद को गौरवान्वित किया। दोनों बहनें अब आगामी नेशनल प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हुई हैं। फलक यादव वर्तमान में टाटा तीरंदाजी अकादमी जमशेदपुर (झारखंड) में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वहीं दक्षा यादव अमृतसर (पंजाब) में प्रोफेशनल कोचिंग ले रही हैं, ताकि राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में अपने प्रदर्शन को और निखार सकें। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, राकेश यादव, रवि प्रकाश पांडे, सौरभ लुनिया ने उत्साह बढ़ाया।
<
