.
राज्य का स्थापना दिवस एक नवंबर को मनाया जाएगा। कवर्धा शहर के पीजी कॉलेज मैदान में अगले माह दो से चार नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव मेला लगेगा। राज्योत्सव में विभिन्न विभाग जनकल्याणकारी योजना व कार्यक्रम के विकास मूलक प्रदर्शनी व सह स्टॉल लगाएं जाएंगे।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आयोजन की तैयारी के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव स्थल पर आने वाले सभी नागरिक को शासन द्वारा संचालित योजना की जानकारी देंगे। योजना के लाभ के लिए हितग्राहियों को कहां, कैसे आवेदन करने होंगे, इसकी भी जानकारी देने होंगें,ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। कलेक्टर ने तीन दिवसीय आयोजन के लिए अपर कलेक्टर विनय पोयाम को नोडल अधिकारी बनाया है। साथ ही एसडीएम चेतन साहू को को मेला स्थल का प्रभारी बनाया है। आयोजन के लिए अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं।
<
