बलरामपुर के राजपुर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात एक घर से इन्वर्टर चोरी होने की घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया इन्वर्टर बरामद कर लिया है।.राजपुर के खुटनपारा निवासी अमित पावले (27) ने थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे दीपावली पर पटाखे फोड़ने के बाद जब वह घर लौटे, तो उनका बजाज कंपनी का इन्वर्टर गायब था। इन्वर्टर की कीमत लगभग 6400 रुपए बताई गई है।रिपोर्ट दर्ज होने के बाद राजपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू…
Author: admin
कोरबा पुलिस अधिकारियों ने सर्वमंगला मंदिर स्थित वृद्धाश्रम में दीपावली मनाई। सीएसपी विमल पाठक, टीआई युवराज तिवारी और एएसआई विभव तिवारी ने वृद्धजनों को उपहार दिए, उनके साथ भोजन किया और पटाखे फोड़े। इस पहल से बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी आई।.पुलिस टीम के वृद्धाश्रम पहुंचने पर अधिकारियों ने बुजुर्गों से बातचीत की। उन्होंने दीपावली मनाने के उनके पुराने और वर्तमान अनुभवों पर चर्चा की, जिस दौरान बुजुर्गों ने अपने अनुभव साझा किए।पुलिस परिवार ने बुजुर्गों के साथ मिलकर भोजन किया। इसके बाद पटाखे फोड़े गए और उन्हें उपहार स्वरूप भेंट देकर उनका आशीर्वाद लिया गया।बुजुर्गों ने कहा – अब…
बलौदाबाजार पुलिस ने ग्राम खटियापाटी में हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक अपचारी बालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या की थी।.यह घटना 17 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 7:45 से 8:30 बजे के बीच ग्राम खटियापाटी स्थित पंचायत भवन के सामने चौक पर हुई थी। मृतक की पहचान हरीश शायर उर्फ भका के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण हरीश शायर पर पहले हाथ-मुक्कों से हमला किया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से…
दीपावली के दौरान बालोद जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुचारु रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जिलेभर में कुल 775 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 600 जवान सुरक्षा और 175 जवान यातायात व्यवस्था संभालेंगे।.बालोद शहर में संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए 30 जवानों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। रक्षित केंद्र और नगर सेना कार्यालय में पदस्थ जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है।एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि जिले में सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और पेट्रोलिंग के लिए पर्याप्त संख्या में जवान तैनात किए गए हैं।…
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के चयन के लिए संगठन सृजन कार्यक्रम लगभग पूरा हो गया है। अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया के बाद ही ब्लॉकों और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी।.दरअसल, एआईसीसी द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक जिलेवार सामाजिक संगठनों और अन्य लोगों से रायशुमारी करने के बाद दावेदारों का इंटरव्यू लेकर लौट चुके हैं। वे अपनी रिपोर्ट 22 अक्टूबर को एआईसीसी को सौंपेंगे। इसके ठीक दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को दिल्ली बुलाया गया है।माना जा रहा है कि पर्यवेक्षकों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट पर एआईसीसी…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि बस्तर को खुशहाल बनाने का काम कांग्रेस ने शुरू किया था और आगे भी जारी रखेगी, लेकिन माओवाद को राजनीतिक मुद्दा बनाकर.उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए लिखा कि कितना छोटा दिल है प्रधानमंत्री जी! छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि आज अगर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं, तो यह कांग्रेस सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति और हमारे ‘विश्वास-विकास-सुरक्षा’ के सूत्र के कारण ही संभव हुआ है। जब माओवाद कमजोर हो रहा है,…
प्राकृतिक चीजों और देशी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए नवाचारों के साथ जैविक खेती की जाए तो न सिर्फ कम लागत पर अच्छी उपज हासिल की जा सकती है बल्कि खेत की उर्वरा शक्ति भी लगातार बढ़ाई जा सकती है। कवर्धा के ग्राम खैरझिटी पुराना के किसान बेदराम जायसवाल ने ऐस.किसान बेदराम ने बताया, पहले पुराने तरीके से ही खेती करता था, जिसमें खास बचत नहीं होती थी। फिर कृषि विज्ञान केन्द्र पर संपर्क कर प्राकृतिक खेती, आधुनिक खेती के बारे में प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद मैंने रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती को तो अपनाया ही, अपने अनुभव के…
प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क है। रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड महसूस होने लगी है। सुबह-सुबह आउटर के इलाकों में हल्का कोहरा भी छाने लगा है। दूसरी तरफ, बस्तर संभाग में बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी की भी स्थितियां बनी ह.दक्षिणी अंडमान सागर और उससे लगे हुए दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा मे चक्रवात बना हुआ है। 21 अक्टूबर को यह दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। इससे प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश होगी। इससे पहले इन सिस्टम के कारण समुद्र…
.मकेश्वर वार्ड में आधी रात को हफ्ता वसूली और मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें राशि न देने पर भाजपा महिला पार्षद के पति से मारपीट की गई। इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने 3 बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फूल व्यवसायी नंदकुमार लोधी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर की रात करीब 12.30 बजे जब वह अपने कर्मचारियों के साथ दुकान पर त्योहार के लिए फूल-मालाएं तैयार कर रहे थे, तभी बस्ती के कुछ युवक उसके घर पहुंचे। हफ्ता वसूली की मांग की। उस समय घर में पार्षद आशा लोधी…
किरंदुल-कोत्तवालसा रेललाइन पर टायडा चिमिड़ीपल्ली के बीच रविवार की अलसुबह 4 बजे अचानक भूस्खलन हो गया। भूस्खलन से चट्टानों से टूटकर एक बड़ा बोल्डर रेलवे ट्रैक के बीच उस समय गिरा, जब बचेली से विशाखापट्टनम के लिए लौह अयस्क लेकर मालगाड़ी जा रही थी।.रेलवे ट्रैक पर गिरे बोल्डर को देख लोको पायलेट ने अचानक ब्रेक लगाया तो दो इंजन बेपटरी हो गए। बेपटरी हुए इंजन को पटरी पर लाने के साथ ही यातायात बहाल करने में साढ़े 10 घंटे का समय लगा और दोपहर करीब डेढ़ बजे रेल यातायात बहाल किया जा सका।