![]()
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि बस्तर को खुशहाल बनाने का काम कांग्रेस ने शुरू किया था और आगे भी जारी रखेगी, लेकिन माओवाद को राजनीतिक मुद्दा बनाकर
.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए लिखा कि कितना छोटा दिल है प्रधानमंत्री जी! छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि आज अगर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं, तो यह कांग्रेस सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति और हमारे ‘विश्वास-विकास-सुरक्षा’ के सूत्र के कारण ही संभव हुआ है। जब माओवाद कमजोर हो रहा है, तब भी प्रधानमंत्री और भाजपा कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
यह दिखाता है कि उनके लिए देश की आंतरिक सुरक्षा से ज्यादा विपक्ष पर छींटाकशी करना अहम है। हम छत्तीसगढ़ के लोग शांति स्थापित करके अपना खुशहाल प्रदेश बनाएंगे। नक्सल मुक्ति के नाम पर बस्तर को बेचने नहीं देंगे। बस्तर ने जो दंश झेला है, उसकी जिम्मेदार 15 साल तक छत्तीसगढ़ में रही भाजपा सरकार है।
जो अब हुआ वह तब क्यों नहीं हुआ? केंद्र में आपकी सरकार होने के बावजूद भी नक्सल समस्या का समाधान नहीं किया गया।
<
