Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Buses will not run on the Balod route till October 22. | बालोद रूट पर 22 अक्टूबर तक बसें नहीं चलेंगी: यात्रियों को दल्ली-दुर्ग, ताड़ोकी, अंतागढ़-रायपुर ट्रेन का सहारा, लेकिन सीटें मिलने की गारंटी नहीं – Balod News
Breaking News

Buses will not run on the Balod route till October 22. | बालोद रूट पर 22 अक्टूबर तक बसें नहीं चलेंगी: यात्रियों को दल्ली-दुर्ग, ताड़ोकी, अंतागढ़-रायपुर ट्रेन का सहारा, लेकिन सीटें मिलने की गारंटी नहीं – Balod News

By adminOctober 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
698a14e4 b69a 4e2d a4d5 efb8bf56eba0 1760979485
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



698a14e4 b69a 4e2d a4d5 efb8bf56eba0 1760979485

दीपावली के दौरान बालोद जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुचारु रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जिलेभर में कुल 775 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 600 जवान सुरक्षा और 175 जवान यातायात व्यवस्था संभालेंगे।

.

बालोद शहर में संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए 30 जवानों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। रक्षित केंद्र और नगर सेना कार्यालय में पदस्थ जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि जिले में सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और पेट्रोलिंग के लिए पर्याप्त संख्या में जवान तैनात किए गए हैं। बड़े अधिकारी भी स्थिति की मॉनिटरिंग करेंगे और किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण इलाकों में दिन-रात पेट्रोलिंग जारी रहेगी।

दुर्ग-नांदगांव-धमतरी-दल्ली रूट पर थमे बसों के पहिए

रविवार को जिले के अधिकांश रूटों पर बसें नहीं चलीं। सोमवार को सुबह से दोपहर तक दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी और दल्लीराजहरा रूट में कुछ बसें संचालित हुईं, लेकिन मंगलवार और बुधवार (22 अक्टूबर तक) सभी बसों के पहिए थमे रहेंगे। अधिकांश गांवों में गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी, इसलिए सवारी कम मिलने की संभावना है। बस संचालकों का कहना है कि 23 अक्टूबर से आंशिक रूप से और 24 अक्टूबर से अधिकांश बसें सामान्य रूप से चलने लगेंगी।

इस बार लक्ष्मी पूजा और गोवर्धन पूजा के बीच एक दिन का अंतर होने से यात्रियों की संख्या भी कम रहने की उम्मीद है, इसलिए बसें परिस्थिति के अनुसार संचालित होंगी।

बसें बंद अब यात्रियों के लिए ट्रेन ही एकमात्र सहारा

दल्लीराजहरा से दुर्ग, और अंतागढ़ व ताड़ोकी से रायपुर तक ट्रेनें अपने तय समय पर चलेंगी। हालांकि, सीटें मिलने की गारंटी नहीं है क्योंकि यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों से कई गुना अधिक है।

अंतागढ़ में ट्रेन सुबह 6.13 बजे, दल्लीराजहरा से ट्रेन सुबह 6.50 बजे और ताड़ोकी में ट्रेन दोपहर 12.10 बजे मिलेंगी। इन ट्रेनों के 2 से 5 मिनट बाद दुर्ग और रायपुर के लिए प्रस्थान करने की संभावना है। त्योहारी सीजन में दूसरे जिलों और राज्यों में काम करने वाले लोग अपने घर लौट रहे हैं। जिससे ट्रेन और बस दोनों में भारी भीड़ देखी जा रही है।

आपात स्थिति में न भटके मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने लगाई 3 शिफ्ट ड्यूटी

त्योहारी अवधि में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे की सेवाएं सुनिश्चित की हैं। जिला अस्पताल, 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग:मंत्री खुशवंत साहेब बोले- स्वस्थ-सशक्त समाज बनेगा, भाजपा ने भी किया आयोजन

June 21, 2026

जामड़ीपाठ देव जात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब:15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, 18 गांव के देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

June 21, 2026

BJP नेता को जिंदा जलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस:कोरिया के पटना में पुलिस ने निकाली रैली, पूर्व विधायक बोले-कानून व्यवस्था ध्वस्त

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074887
Views Today : 78
Views Last 7 days : 4934
Views Last 30 days : 9385
Total views : 102971
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.